फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Businessmen took to the streets in protest against online companies

Yamuna Nagar News: ऑनलाइन कंपनियों के विरोध में सड़क पर उतरे कारोबारी

Tue, 20 May 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 20 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Businessmen took to the streets in protest against online companies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अमेजन, फ्लिपकार्ट, वाॅलमार्ट जैसी ऑनलाइन कंपनियों के विरोध में सोमवार को कारोबारी सड़क पर उतर आए। कारोबारियों ने उद्योग व्यापार मंडल की अगुवाई में जिला सचिवालय के सामने रोष प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम सोनू राम को ज्ञापन सौंपा।
मंडल के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र मित्तल ने कहा कि लघु व मध्यम व्यापारी राष्ट्र के विकास की रीढ़ हैं, जहां पर बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर उत्पन्न तो होते ही हैं, साथ में राष्ट्र को राजस्व प्राप्ति में भी अग्रणी रहते हैं।। पिछले काफी समय से अमेजन व फ्लिपकार्ट, वाॅलमार्ट जैसी आनलाइन व्यापार करने वाली कंपनियों का वर्चस्व गलत तरीके से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

इससे उनकी दुकानदारी व व्यापार पर विपरीत असर पड़ रहा है। इससे जहां न केवल भारतीय बाजारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है, वहीं दुकानदारों के भविष्य पर भी संकट मंडरा रहा है। कंपनियां चोरी छिपे और बी टूसी यानी सीधे कॉमर्स करके भी भारत में अरबों का व्यापार कर रही हैं, जो कि गैरकानूनी है। इन कंपनियों को अपनी इन्वेंटरी (गोदाम) रखने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मित्तल ने कहा कि भारत के ई-कॉमर्स में दस हजार से अधिक कंपनियां है। किंतु अकेले अमेजन 32 प्रतिशत व फ्लिपकार्ट 36 प्रतिशत का व्यापार खींच रही है। यह सरेआम भारत के खुदरा व्यापार को खत्म करने की योजना है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर भी 26 प्रतिशत के टैरिफ लगाए हैं।

उन्होंने कहा कि वे हमारे सामान पर टैरिफ लगा सकते हैं तो हमें भी अपने देश हित व व्यापारियों व दुकानदारों के हित को देखते हुए इन कंपनियों पर गलत तरीके से व्यापार करने पर अंकुश लगाना चाहिए। इस मौके पर दीपक कपूर, विपिन गुप्ता, संजय मित्तल, स करनैल सिंह, सतविंद्र चावला, संजीव गुप्ता, विजय सेठी, कमल धीमान, सुरेश धीमान, महेश पासी, सौरभ, अनिल सपरा, प्रांजल गुप्ता, राजकृष्ण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed