फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Businessmen are bidding for contracts online, they will be allotted today

Yamuna Nagar News: कारोबारी ऑनलाइन लगा रहे ठेकों की बॉली, आज होंगे अलॉट

Sat, 31 May 2025 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 31 May 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Businessmen are bidding for contracts online, they will be allotted today
यमुनानगर। जिले के 55 जोन शराब के ठेकों की शुक्रवार सुबह नौ बजे ऑनलाइन नीलामी की प्रक्रिया शुरू हो गई। शराब कारोबारी इन ठेकों की बोली लगा रहे हैं। कौन सा शराब का ठेका किसे अलॉट हुआ इसका पिटारा शनिवार शाम पांच बजे जिला सचिवालय में डीसी पार्थ गुप्ता की देखरेख में खुलेगा। लेकिन, ठेका बोली के बीच शराब कारोबारियों में गैंगस्टरों का खौफ भी बना हुआ है। लेकिन जिस वक्त सचिवालय में ठेका अलॉटमेंट की प्रक्रिया होगी उस दौरान पुलिस सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त भी रहेंगे। बता दें पिछली बार 56 जोन की की बोली लगाई गई थी। यह प्रक्रिया दो बार हुई थी जिसमें पहली बार 23 और फिर 33 जोन की बोली लगी थी।
विज्ञापन


------
23 जोन में गोबिंदपुरी रोड का छूटा सबसे महंगा ठेका
पिछले साल की बात करें तो 23 जोन में सबसे महंगा गोबिंदपुरी रोड स्थित ठेका आठ करोड़ 81 लाख 76 हजार रुपये में बिका था। जबकि, 14 जोन का रिजर्व प्राइज 55 करोड़ 53 लाख रुपये रखा गया था, यह जोन 58 करोड़ 34 लाख रुपये में बिका था और सबसे अधिक आठ जोन स्काचटैप लिक्कर ने खरीदे थे, तीन जोन बृजपाल राणा, दो एचएस लिक्कर और एक प्रवेश कुमार ने खरीदा था। इसी तरह जोन दो साढौरा स्काचटैप लिक्कर, जोन 12 मंधार मुसिंबल एचएस लिक्कर, जोन 18 दमोपुरा नत्थनपुर स्काचटैप लिक्कर, जोन 21 गुलाबनगर जड़ौदा गेट स्काचटैप लिक्कर ने खरीदे थे।
विज्ञापन

--------
इन घटनाओं से कारोबारियाें में दहशत
मई माह दो फायरिंग और एक दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले से शराब कारोबारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। 15 मई को व्यासपुर के फ्लाइंग कलर आइलेट सेंटर पर एक युवक ने अंदर घुस कर दहशत फैलाने के लिए 14 राउंड की फायरिंग की थी। जिसमें मोहाली पुलिस ने एक आरोपी अंकित राणा को गिरफ्तार किया है। वहीं 27 मई को गोबिंदपुरी रोड स्थित शराब ठेके पर युवक द्वारा पांच पर्चियां ठेके अंदर फेंकने के बाद 12 राउंड की फायरिंग की थी। इन पर्चियों पर बंबीहा गैंग व कौशल चौधरी के अलावा एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ मिला। इस मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। वहीं दो दिन पहले शहर के हिन्दुस्तान मोटर्स के कारोबारी से विदेशी नंबर से संदेश भेजकर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed