फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Businessman's dead body found hanging in shop

Yamuna Nagar News: दुकान में फंदे से लटका मिला कारोबारी का शव

Tue, 17 Feb 2026 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 17 Feb 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
Businessman's dead body found hanging in shop
यमुनानगर। शहरे के विश्वकर्मा चौक के निकट सोमवार सुबह एक युवा पीवीसी पैनल कारोबारी का शव उसकी ही दुकान के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने सूचना के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कैंप क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय विवेक उर्फ हैप्पी कांबोज विश्वकर्मा चौक पर पीवीसी पैनल की दुकान चलाता था।
परिजनों के अनुसार विवेक रविवार सुबह दुकान पर गया था लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। पहले तो परिजनों ने सोचा कि काम के चलते देर हो गई होगी, लेकिन जब कई बार फोन करने के बावजूद कॉल रिसीव नहीं हुई और बाद में मोबाइल भी बंद हो गया तो चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन

इसके बाद परिवार के सदस्य पूरी रात विवेक की तलाश में जुटे रहे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।
परिजन सोमवार सुबह जब विश्वकर्मा चौक स्थित दुकान के पास से गुजर रहे थे तो शटर आधा खुला देखकर उन्होंने अंदर जाकर देखा तो विवेक का शव फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर थाना गांधी नगर के एसएचओ राजपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है और दुकान व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जाएगी। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed