{"_id":"60a95ca98ebc3e74f612d186","slug":"businessman-sought-10-lakh-extortion-by-threatening-to-make-video-viral-on-youtube-yamuna-nagar-news-knl70754230","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूट्यूब पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर व्यवसायी से मांगी 10 लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूट्यूब पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर व्यवसायी से मांगी 10 लाख की रंगदारी
विज्ञापन
यमुनानगर। समाजसेवी की वीडियो यूट्यूब पर वायरल करने की धमकी देकर अज्ञात युवकों ने उससे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। आरोपी ने अपने आप को क्राइम ब्रांच का ऑफिसर बताकर उससे यूट्यूब से वीडियो हटवाने के एवज में साढ़े 31 हजार रुपये की मांग की। आरोपी ने कोरोना संबंधित सहायता मांगने पर घर के हालात दिखाने की बात कहकर वीडियो कॉल की थी। इस दौरान आरोपियों ने उसकी वीडियो बना ली थी। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जगाधरी की चोरलियान गली निवासी आशीष मित्तल ने बताया कि वह कई सामाजिक व व्यवसायिक संस्थाओं का पदाधिकारी है। कोरोना काल में लोगों की सेवा पर तत्पर है। कोरोना काल में लोगों की सहायता के लिए अग्रवाल वैश्य समाज की ओर से व्हाट्सअप पर कोरोना सहायता ग्रुप बनाया हुआ है। इसमें वह कोर टीम का मुख्य जिला सदस्य है। 17 मई की रात करीब 10 बजे उसके पास एक नंबर से व्हाट्सअप कॉल आई। आरोपी ने उसे कहा कि उसके माता पिता को कोरोना को लेकर मदद चाहिए, तब उसने उससे कहा कि अभी मैं सोने की अवस्था में हूं। तब आरोपी ने उसे कहा कि हमने केवल अपने घर के हालात दिखाने हैं। तब आरोपी ने तीन बार उसे वीडियो कॉल की, लेकिन उसे 99 प्रतिशत अस्पष्ट दिखाई दिया। उसके बहुत ध्यान से देखने पर भी आरोपी के घर के हालात अस्पष्ट दिखाई दिए। उसने आरोपी को फोन करके बोला कि कुछ दिखाई नहीं दे रहा है, तब आरोपी ने कहा कि कैमरे में दिक्कत है। इसके बाद आरोपी की व्हाट्सअप कॉल आई। आरोपी ने उसे कहा कि हमने आपकी तीन अश्लील वीडियो बना ली है।
आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसकी वीडियो यूट्यूब पर वायरल करने की धमकी देकर उसे 10 लाख रुपये की मांग की। तब उसने आरोपियों की इस बात को हल्के में लिया और फोन काट दिया। शुक्रवार को उसके पास फिर एक नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। आरोपी ने खुद को ऑल इंडिया क्राइम ब्रांच का ऑफिसर बताया। आरोपी ने उसे कहा कि उनकी तीन वीडियो बनी है। इन वीडियो को यूट्यूब से डिलीट करवा दें। नहीं तो आपको तीन साल की सजा हो जाएगी। उन्होंने उसे राहुल शर्मा नाम के यूट्यूब ऑफिसर का नंबर दिया, उससे उसने 31500 रुपये की मांग की। आरोपी ने उसे शंभू यादव नाम के व्यक्ति का अकाउंट नंबर देकर उसमें रुपये जमा करवाने का कहा। रुपये जमा न करवाने पर आरोपी ने उसकी वीडियो यूट्यूब पर वायरल करने की धमकी दी। परेशान होकर इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। थाना शहर जगाधरी प्रभारी सुरेश कुमार का कहना है कि मामले में अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी व 385 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।