फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Businessman receives extortion demand for one crore from a foreign number

Yamuna Nagar News: कारोबारी से विदेशी नंबर से मांगी एक करोड़ की रंगदारी

Fri, 30 Oct 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 30 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Businessman receives extortion demand for one crore from a foreign number
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना शहर जगाधरी क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति से विदेशी नंबर से फोन कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता का खारवन रोड पर माइनिंग यार्ड है। इस यार्ड में अवैध खनन के मामलों में पुलिस कार्रवाई के बाद जब्त किए गए ट्रक और डंपर खड़े किए जाते हैं।
शिकायत के अनुसार व्यक्ति के पास 13 जुलाई और 28 अक्तूबर को विदेशी नंबर से कॉल आई थी। इससे पहले भी कुछ माह पूर्व रुपये नहीं देने पर उसे धमकी दी गई थी। इसके बाद उसकी सुरक्षा के लिए हथियारों से लैस दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार शिकायतकर्ता का खारवन रोड पर माइनिंग यार्ड है। यहां अवैध खनन के मामलों में कार्रवाई के बाद पुलिस द्वारा पकड़े गए ट्रक और डंपर खड़े किए जाते हैं। शिकायतकर्ता को विदेशी नंबर से फोन कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। आरोप है कि इससे पहले भी उसे रुपये नहीं देने पर धमकी दी गई थी। लगातार खतरे को देखते हुए उसकी सुरक्षा के लिए दो हथियारबंद पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार, 13 जुलाई और 28 अक्तूबर को विदेशी नंबर से कॉल आई थी। फोन करने वाले ने कहा कि यदि रुपये नहीं मिले तो वह उसे देख लेंगे। उनके पास उसकी सारी जानकारी है कि वह कब कहां जाता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

अब पुलिस कॉल करने वाले की पहचान करने और रंगदारी मांगने के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। विदेशी नंबर से कॉल आने के कारण जांच में तकनीकी पहलुओं को भी खंगाला जा सकता है। थाना शहर जगाधरी के कार्यवाहक एसएचओ जसमेर सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी छुट्टी पर गए हैं और उन्होंने थोड़ी देर पहले ही कार्यभार संभाला है। इस पर उन्हें इस मामले के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed