फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Buses will run to Trilokpur during Navratri, demand to run buses to Katra and Shakumbhari as well

Yamuna Nagar News: नवरात्र में त्रिलोकपुर चलेंगी बसें, कटरा व शाकुंभरी भी चलाने की मांग

Sun, 23 Mar 2025 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 23 Mar 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Buses will run to Trilokpur during Navratri, demand to run buses to Katra and Shakumbhari as well
यमुनानगर। चैत्र नवरात्र 30 मार्च से शुरू हो रहे हैं। भले इसमें सात दिन शेष हैं, पर इसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। काफी श्रद्धालु बच्चों की परीक्षाएं खत्म होने के चलते सपरिवार देवी स्थलों पर जाने की योजना बना रहे हैं। चूंकि मां बाला सुंदरी जिले के काफी लोगों की कुलदेवी हैं, इसलिए उनके दर्शनों के लिए काफी श्रद्धालु हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में त्रिलोकपुर धाम जाते हैं।
विज्ञापन

इसके चलते हरियाणा रोडवेज की ओर से हर नवरात्र की तरह यमुनानगर से त्रिलोकपुर के लिए विशेष बसें चलाने की तैयारी है, पर यमुनानगर डिपो की बसों के जम्मू के कटरा व सहारनपुर के शाकुंभरी रूट बंद पड़े हैं, जिन्हें श्रद्धालु नवरात्र में बहाल करने सहित हिमाचल सहित अन्य प्रदेशों के देवी स्थलों पर भी बसें सेवा शुरू किए जाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

------------
तीन देवियों के धाम त्रिलोकपुर में चैत्र और शारदीय नवरात्र पर लगता है मेला
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में तीन देवियों के धाम त्रिलोकपुर में चैत्र व शारदीय नवरात्र पर मेला लगता है। यहां प्राचीन त्रिलोकपुर मंदिर मां आदिशक्ति बाला सुंदरी को समर्पित हैं, जो जिले के हजारों लोगों की कुलदेवी हैं। इस कारण साल के दोनों नवरात्र पर जिले से हजारों लोग त्रिलोकपुर मां के दर्शनों व पूजन के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरियाणा रोडवेज की ओर से दोनों नवरात्र पर यमुनानगर से त्रिलोकपुर के लिए विशेष बसें चलाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार भी यमुनानगर से त्रिलोकपुर के लिए बसें चलाने की तैयारी है। करीब आठ से दस बसें नवरात्र के शुरुआत में रूट पर लगाने की संभावना है, जिसके बाद भीड़ बढ़ने पर बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। मां शाकुंभरी देवी व मां काली भी जिले के काफी लोगों की कुलदेवी हैं, इसलिए साथ लगते जिले सहारनपुर में शाकुंभरी देवी और पंचकूला के कालका मंदिर भी नवरात्र में जिले से काफी श्रद्धालु जाते हैं। शाकुंभरी व कालका के लिए यमुनानगर से सीधी रोडवेज बसें नहीं हैं। हिमाचल प्रदेश के रूटों की बसें जरूर कालका होकर निकलती हैं, पर शाकुंभरी के लिए कोई बस नहीं हैं। जिले के काफी लोग नवरात्र में जम्मू के कटरा में श्री वैष्णो देवी दरबार सहित हिमाचल प्रदेश के अन्य देवी स्थलों पर भी जाते हैं। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, शिमला व मनाली रूटों पर यमुनानगर डिपो की बसें हैं, पर जम्मू का कटरा रूट काफी समय से बंद पड़ा है। ये देख श्रद्धालु नवरात्र में पंचकूला के कालका, सहारनपुर के शाकुंभरी, जम्मू के कटरा सहित हिमाचल प्रदेश के अन्य देवी स्थलों के लिए विशेष बसें चलाने की मांग कर रहे हैं।


कटरा, कालका और शाकुंभरी चलें विशेष बसें
श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति से प्रवक्ता केवल कृष्ण सैनी, अरोड़वंश समाज जगाधरी यमुनानगर से प्रधान सुभाष अरोड़ा, साईं सौभाग्य संस्था से महासचिव निपुण गर्ग ने कहा कि जिले से हजारों लोग नवरात्र में कटरा श्री वैष्णो देवी दरबार, पंचकूला में कालका मंदिर, सहारनपुर के शाकुंभरी देवी मंदिरों में भी जाते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नवरात्र पर कटरा, कालका व शाकुंभरी के लिए भी विशेष बसें चलाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed