फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Buses will run in rural areas from tomorrow, Yamunanagar

ग्रामीण क्षेत्रों में कल से दौड़ेंगी बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Buses will run in rural areas from tomorrow, Yamunanagar
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। यमुनानगर डिपो ने कई अंतरराज्यीय मार्गों पर बस सेवा शुरू करने के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रोें पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। अब जल्द ही ग्रामीण मार्गों पर पूरी तरह से बसों को उतारा जाएगा। हालांकि कुछ मार्गों पर बस सर्विस चल रही है, लेकिन अधिकतर रूट अभी भी बिना बस के हैं। इससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एक अगस्त से छछरौली और प्रतापनगर रूट पर बस शुरू की जाएंगी। अधिकारियों का कहना है कि कोरोना काल को देखते हुए मांग के अनुसार बसों की संख्या को भी बढ़ा दिया जाएगा। किस एरिया से बस की मांद कितनी आ रही, इसका आंकलन किया जा रहा है।
प्रतापनगर निवासी अंकुश वालिया, प्रदीप कुमार, इस्लाम, जितेंद्र सिंह, बिट्टू धीमान, विक्की वालिया, टोनी वालिया ने बताया कि ज्यादातर युवा वर्ग का ट्विन सिटी से जुड़ाव है और ग्रामीण क्षेत्र से हजारों लोग ट्विन सिटी में रोजगार व कारोबार के लिए रोजाना आते हैं। जो यात्री रोजाना बसों में आते थे, अब उन्हें दूसरे वाहनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है तो कुछ अपने निजी वाहन से पहुंच रहे हैं। इससे विभाग 14 लाख रुपये की आमदनी होती थी, जो कि अब घट गई है। हालांकि कुछ अंतरराज्यीय मार्ग खुलने से कुछ आमदन में बढ़ोतरी होने लगी है।
विज्ञापन

उधर, कोरोना संक्रमण के चलते रोडवेज बस में बिना मास्क के सवारियों की एंट्री नहीं है। यहां तक कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं वह बीच रास्ते में किसी सवारी को बिना मास्क के न बैठाएं। अगर चेकिंग के दौरान लापरवाही बरती मिली तो कार्रवाई हो सकती है। इतना ही नहीं निर्धारित सवारियां लेकर ही बस को चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआई मायाराम ने बताया कि डिमांड के अनुसार बसों की सर्विस को शुरू किया जा रहा है। धीरे-धीरे सभी ग्रामीण रूटों पर बसों की संख्या को बढ़ा दिया जाएगा। इसके अलावा कोरोना काल का भी ख्याल रखा जा रहा है। एक अगस्त से कई रूट पर बसें शुरू की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed