फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Buses will be checked even on holidays, be ready for action from May 1

Yamuna Nagar News: छुट्टी के दिन भी बसों की होगी जांच, एक मई से कार्रवाई के लिए रहें तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
Buses will be checked even on holidays, be ready for action from May 1
छुट्टी के दिन भी बसों की होगी जांच, एक मई से कार्रवाई के लिए रहें तैयार
विज्ञापन

निजी स्कूल संचालकों को विभाग और अधिकारियों की ओर से दी गई हिदायत
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नियमों को ताक पर रख कर सड़कों पर अनफिट बसें चला रहे निजी स्कूलों पर परिवहन विभाग अब नरम हो गया है। बसों की फिटनेस को पूरा करने के लिए विभाग ने सभी निजी स्कूल संचालकों को 30 अप्रैल तक का समय दिया है। अब एक मई से विभाग का चेकिंग अभियान फिर से चलेगा। दावा किया जा रहा है कि 30 अप्रैल के बाद यदि किसी स्कूल की बस अनफिट मिली तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यमुनानगर समेत प्रदेशभर में अब छुट्टी के दिन शनिवार व रविवार को भी सभी स्कूल बसों की जिला परिवहन विभाग की तरफ से जांच की जाएगी। यहां तक की 17 अप्रैल को श्रीराम नवमी के दिन भी बसों की जांच करने का निर्णय लिया गया है। ऐसा इसलिए ताकि अप्रैल माह में ही सभी बसों की जांच पूरी की जा सके। महेंद्रगढ़ में हुए स्कूल बस हादसे के बाद जिले में प्रशासन द्वारा बसों की जांच का कार्य शुरू किया था। मात्र तीन दिन की जांच में ही दर्जनों स्कूल बसें अनफिट मिली हैं। किसी में आग बुझाने के यंत्र नहीं हैं तो किसी में प्राथमिक उपचार के लिए किट ही नहीं है।
विज्ञापन

सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी पर नहीं होती चर्चा
सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी बहुत ही अहम मुद्दा है। इसी पर निर्भर करता है कि निजी स्कूलों द्वारा बच्चों को लाने व ले जाने के लिए लगाई गई बसों में मासूम कितने सुरक्षित हैं। इसके बावजूद हर माह होने वाली रोड सेफ्टी की बैठक में कभी सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी पर गंभीरता से चर्चा ही नहीं की गई। ऐसे में स्कूल बसों के साथ हो रहे हादसों के लिए प्राइवेट स्कूल संचालकों के साथ-साथ अधिकारी भी कम जिम्मेदार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टी के दिन भी जांच करेंगे : हैरतजीत कौर
जिला परिवहन अधिकारी हैरतजीत कौर ने बताया कि जिन स्कूल बसों में कोई कमी है, उसे दूर करने के लिए स्कूलों को 30 अप्रैल तक का समय दिया गया है। तब तक कोई कार्रवाई नहीं होगी। इसके लिए दो सप्ताह तक शनिवार व रविवार को भी स्कूल बसों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed