फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Buses to Meerut, Shamli, Muzaffarnagar, Ayodhya stopped, passengers troubled

Yamuna Nagar News: मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर, अयोध्या की बसें बंद, यात्री परेशान

Tue, 06 May 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 06 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Buses to Meerut, Shamli, Muzaffarnagar, Ayodhya stopped, passengers troubled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो से यूपी में सहारनपुर को छोड़ अन्य किसी रूट पर बस सेवा नहीं है। ऐसे में यूपी के अलग-अलग जिलों में लोग ट्रेनों से आ-जा रहे हैं, पर ट्रेनों की भीड़ और निजी व कामर्शियल वाहनों से आने-जाने में अधिक खर्च देख लोग यूपी के रूटों पर रोडवेज बस चलाने की मांग कर रहे हैं।
यमुनानगर डिपो से यूपी के मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर रूटों पर लंबे समय से बस सेवा बंद है। अयोध्या के लिए भी कुछ समय डिपो की बस चलाने के बाद रूट बंद कर दिया। ऐसे में यूपी के सिर्फ सहारनपुर रूट पर ही यमुनानगर डिपो की बसें आ-जा रही है। सहारनपुर के लिए भी मांग से कम समय बस है। इससे जिले के लोगों सहित यहां यूपी से आकर बसे लोगों को परेशानी पेश आ रही है।
विज्ञापन

मूल रूप से यूपी के देवरिया से राजकुमार, आजमगढ़ से ब्रिजेश, अयोध्या से शुभम ने बताया कि प्लाई, मेटल व अन्य उद्योगों में काम के सिलसिले में यूपी के अलग-अलग जिलों से यमुनानगर आते हैं। इनमें हजारों लोग परिवार के साथ यही बस चुके हैं, पर उन्हें अलग-अलग कामों के लिए में यूपी स्थित अपने घरों में आना-जाना पड़ता है। लेकिन आने-जाने के लिए यमुनानगर डिपो से यूपी के अधिकांश रूटों पर बस सेवा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर रूटों पर यमुनानगर डिपो से बसें चलाई गई थी, पर इन रूटों को भी बंद कर दिया गया। इससे यूपी से आकर जिले में बसे लोगों सहित यूपी जाने वाले जिले के लोग भी परेशान हैं। ट्रेन में भीड़ का सामना करना पड़ता है। निजी या कामर्शियल वाहनों से आना-जाना काफी खर्चीला पड़ता है। इसलिए उनकी मांग है कि यूपी के मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर, अयोध्या सहित अन्य जरूरी रूटों पर यमुनानगर डिपो की बसें चलाई जाएं। अयोध्या रूट पर बस सेवा शुरू होने से श्रद्धालु श्रीराम मंदिर के दर्शन करने भी जा सकेंगे।

बसों की संख्या मुताबिक जरूरी रूटों पर उनका संचालन किया जा रहा है। बसों की संख्या बढ़ने पर विभाग के निर्देशानुसार रूट शुरू किए जाएंगे। - संजय रावल, महाप्रबंधक, यमुनानगर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed