{"_id":"65d7ac59c07229061d0cb9b9","slug":"buses-are-not-going-to-punjab-passengers-are-getting-worried-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-114506-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पंजाब नहीं जा रहीं बसें, यात्री हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पंजाब नहीं जा रहीं बसें, यात्री हो रहे परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। किसान आंदोलन में रास्ते बंद होने से यमुनानगर डिपो की हरियाणा रोडवेज बसें पंजाब नहीं जा रही हैं। जबकि टूरिस्ट बसें व टैक्सी डायवर्ट रूटों से पंजाब आ-जा रही हैं। यही बात पंजाब रूट के यात्रियों को खल रही है। उनकी मांग है कि जैसे डायवर्ट रूटों से टूरिस्ट बसें व टैक्सी आ-जा रही हैं, वैसे रोडवेज बसें भी चलाई जाएं।
बता दें कि किसान आंदोलन के चलते शंभू बॉर्डर सहित पंजाब के अन्य रास्ते बंद होने से 11 फरवरी से यमुनानगर डिपो की हरियाणा रोडवेज बसें पंजाब नहीं जा रहीं। इससे पंजाब के अमृतसर व पटियाला सहित जम्मू का कटरा रूट 12 दिन से बंद है। इससे जिले से पंजाब आने-जाने वाले लोग परेशान हैं। क्योंकि जिले में काफी संख्या में लोग ऐसे हैं, जिनके पंजाब में सगे संबंधी हैं। इस कारण अभी शादियों के सीजन में लोगों को पंजाब से विवाह-सगाई व अन्य समारोह के निमंत्रण आ रहे हैं, किंतु वह चाहकर भी नहीं जा पा रहे हैं। क्योंकि एक ओर बस स्टैंड से पंजाब की रोडवेज बसें बंद हैं, वहीं रेलवे स्टेशन से ट्रेन भी कम हैं और उनमें भी स्लीपर में वेटिंग और सामान्य बोगियों में भीड़ हैं। ऐसे ही जिले के रेडीमेड गारमेंट्स सहित कई कारोबार पंजाब के विभिन्न जिलों से आने वाले माल से चलते हैं, पर पंजाब के रास्ते बंद होने से दुकानदार व व्यापारी माल नहीं ला पा रहे हैं। हालांकि टूरिस्ट बसें व टैक्सी डायवर्ट रूटों से पंजाब आ-जा रहे हैं, पर उनमें खर्च कई गुना अधिक है। इसलिए यमुनानगर से पंजाब रोज हरियाणा रोडवेज बसों से आने-जाने वाले औसत सौ यात्री हैं, जो गत 12 दिन से परेशान हैं। इनमें राजेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह, गुरजीत सिंह ने कहा कि पंजाब में सगे संबंधी रहते हैं, इसलिए उन्हें अकसर पंजाब आना-जाना पड़ता है, लेकिन बसें बंद होने व ट्रेनें कम और उनमें भी वेटिंग देख नहीं जा पा रहे। ऐसे ही मीराबाई मार्केट के रेडीमेड गारमेंट्स के दुकानदार राजकुमार शर्मा ने कहा कि पंजाब के लुधियाना से माल लाते हैं, जो गत दिनों में नहीं ला पाए। उनकी मांग है कि जिस तरह से डायवर्ट रूटों से टूरिस्ट बसें व टैक्सी पंजाब आ-जा रहे हैं, वैसे ही यात्रियों की सुविधा के लिए हरियाणा रोडवेज की बसें भी चलाई जाएं।
विभाग के निर्देशानुसार पंजाब के अमृतसर, पटियाला व जम्मू के कटरा रूट बंद किए गए। जिन्हें आगामी निर्देशानुसार ही बहाल किया जाना है। जिस संबंध में अभी कोई निर्देश नहीं मिले हैं।- संदीप सैनी, यातायात प्रबंधक, यमुनानगर डिपो।