फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bus service from Yamunanagar to Trilokpur from today

Yamuna Nagar News: यमुनानगर से त्रिलोकपुर के लिए बस सेवा आज से

Sun, 15 Oct 2023 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 15 Oct 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bus service from Yamunanagar to Trilokpur from today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शारदीय नवरात्र रविवार को देखते हुए हरियाणा रोडवेज बसों की यमुनानगर-त्रिलोकपुर रूट पर सर्विस शुरू की जा रही है। रूट पर यमुनानगर डिपो की बसें चलाने के लिए परमिट लिए जा रहे हैं। इससे पूरे नवरात्र यमुनानगर-त्रिलोकपुर रूट पर बस सर्विस रहेगी।
रोडवेज अफसरों की मानें तो रूट पर नवरात्र के दौरान सुबह 6.40 से शाम 4.30 बजे तक बस सर्विस रहेगी, जिसमें यमुनानगर बस स्टैंड से त्रिलोकपुर के करीब दस समय होंगे। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर स्थित त्रिलोकपुर मंदिर मां आदिशक्ति बाला सुंदरी को समर्पित हैं, जो जिले के काफी लोगों की कुलदेवी हैं।
विज्ञापन

नवरात्र के मौके पर मंदिर में मेला लगता है। हर वर्ष जिले से हजारों लोग जाते हैं। इसी के मद्देनजर हर साल की तरह हरियाणा रोडवेज की ओर से त्रिलोकपुर मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की राहत के लिए यमुनानगर से त्रिलोकपुर रूट पर बसों की सर्विस शुरू की जा रही है। रोडवेज अफसरों की मानें तो रविवार से ही यह सर्विस शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह चार बजे से हर एक घंटे पर मिले बस
मुंडा माजरा के विरेंद्र व दशमेश कॉलोनी के रमन, अनिल ने कहा कि त्रिलोकपुर की मां बाला सुंदरी उनकी कुलदेवी हैं, जहां नवरात्र मेले में जाते हैं। गत वर्षों में सुबह 6.40 बजे पहली और उसके दो घंटे बाद 8.30 पर दूसरी बस का समय रखा गया। इन समय पर त्रिलोकपुर के लिए बसों से निकलने पर वापसी में शाम हो गई, क्योंकि त्रिलोकपुर मेले में भीड़ के बीच वापसी में एक से तीन घंटे का समय लग जाते हैं। इसलिए उनकी मांग है कि सुबह चार बजे से रूट पर बस सर्विस शुरू की जाए और इसके बाद हर एक घंटे बाद शाम 4.30 बजे तक त्रिलोकपुर के लिए बस मिले।

नवरात्र के मद्देनजर त्रिलोकपुर के लिए यमुनानगर से बस सर्विस शुरू कर रहे हैं। इसके लिए रूट पर यमुनानगर डिपो की बस चलाने के लिए बसों के परमिट लिए जा रहे हैं। प्रयास है कि पहले नवरात्र से ही रूट पर बस सर्विस शुरू कर दी जाए। फिलहाल रूट के लिए करीब पांच परमिट लेंगे और यमुनानगर से बसों के रूट पर करीब दस समय रखेंगे। यदि रूट पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होती है तो और परमिट लेंगे और बसों के समय बढ़ाएंगे। - भीम सिंह, ड्यूटी इंस्पेक्टर, यमुनानगर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed