{"_id":"67e844731c6f5f87c40e374f","slug":"bus-facility-for-trilokpur-from-today-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-135293-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: त्रिलोकपुर के लिए बस सुविधा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: त्रिलोकपुर के लिए बस सुविधा आज से
Sun, 30 Mar 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। चैत्र नवरात्र में यमुनानगर डिपो से त्रिलोकपुर के लिए रविवार से रोडवेज की विशेष बस सेवा शुरू हो रही है। रूट पर नवरात्र में पांच से 10 बसें चलाने की तैयारी है। इनमें कुछ बसें पहले नवरात्र यानी आज से यमुनानगर से त्रिलोकपुर रूट पर दौड़ती नजर आ सकती हैं।
इसके लिए शनिवार शाम तक अफसर बसों के समय सारिणी तय करने में जुटे रहे। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के त्रिलोकपुर में तीन देवियों का धाम है, जहां मां आदिशक्ति बाला सुंदरी को समर्पित प्राचीन मंदिर पर नवरात्र में मेला लगता है। खासकर चैत्र नवरात्र में मेले में हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। जिले से भी हजारों श्रद्धालु नवरात्र में त्रिलोकपुर में मां बाला सुंदरी मंदिर में दर्शनों के लिए जाते हैं।
जिले के काफी लोगों की मां बाला सुंदरी कुलदेवी भी हैं। यही कारण है कि हरियाणा रोडवेज की ओर से यमुनानगर से त्रिलोकपुर के लिए नवरात्र में विशेष बसें चलाई जाती हैं। इस बार भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रूट पर पांच से दस बसें चलाने की योजना हैं, जिनमें कुछ बसें रविवार को पहले नवरात्र से ऑन रूट होने की उम्मीद है।