फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Burned 21 pyre, 401 defeated Corona, Yamunanagar

जलीं 21 चिताएं, 401 ने कोरोना को दी मात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Burned 21 pyre, 401 defeated Corona, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर काफी खतरनाक साबित हो रही है। हालांकि लॉकडाउन लगने से पॉजिटिविटी रेट में कमी आई है। और रिकवरी रेट में बढ़ोतरी हुई है। लेकिन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना गाइडलाइन के तहत सोमवार को 21 संक्रमित शवों का संस्कार कराया गया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने नौ मौतों की पुष्टि की है।
जिले में सोमवार को 310 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 401 मरीज ठीक भी हुए हैं। जिले में अब तक 20,983 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। जिनमें से 18,666 संक्रमित मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रुपनगर कालोनी निवासी 45 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत गाबा अस्पताल में हुई। जबकि गांव लेदा खादर निवासी 58 वर्षीय महिला की मौत जिला अस्पताल में हुई है। महिला शुगर व हाइपरटेंशन की बीमार थी। गांव साबापुर निवासी 38 वर्षीय युवक की मौत गाबा अस्पताल में हुई है। जबकि रादौर के गांव धौलरा निवासी 58 वर्षीय अधेड़, मॉडल टाउन निवासी 63 वर्षीय महिला व रादौर निवासी 65 वर्षीय वृद्धा की मौत भी जिला अस्पताल में हुई है। वृद्धा शुगर व हाइपरटेंशन की बीमार थी।
विज्ञापन

रादौर के चामरोडी निवासी 62 वर्षीय वृद्धा की मौत स्वामी विवेकानंद अस्पताल में हुई है। गांव नागल निवासी 65 वर्षीय वृद्धा की मौत जेपी अस्पताल में हुई है। जबकि गांव कातरवाला निवासी 58 वर्षीय महिला की मौत ईएसआई अस्पताल में हुई। वहीं मुखर्जी पार्क से 61 वर्षीय वृद्धा, रुपनगर कॉलोनी से 51 वर्षीय अधेड़, हाउसिंग बोड कॉलोनी से 59 वर्षीय वृद्ध, मेहलावाली से 58 वर्षीय महिला, अंबाला के जहांगीरपुर से 81 वर्षीय वृद्धा, पाबनी कला से 59 वर्षीय वृद्ध, भोगपुर से 56 वर्षीय पुरुष, उरजनी से 44 वर्षीय पुरुष, बाल छप्पर से 86 वर्षीय वृद्धा, छछरौली से महिला, गांव गढ़ी मुंडो से 39 वर्षीय व्यक्ति, हमीदा कॉलोनी से 50 वर्षीय महिला, हरंबसपुरा से 69 वर्षीय वृद्ध का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के तहत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि सोमवार को जिले में 2008 कोरोना के एक्टिव केस हो गए है। जिनमें से 1505 संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। इस समय जिले का रिकवरी रेट 88.95 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 6.92 फीसदी है। फिलहाल 1859 लोगों की रिपोर्ट लंबित है। जिले में अब तक तीन लाख दो हजार 881 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से दो लाख 76 हजार 856 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोविड-19 टेस्टिंग टीम ने 998 सैंपल लिए।

सीएचसी में 177 युवाओं को लगी वैक्सीन
बिलासपुर। सोमवार को कोरोना के 13 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव चंगनौली, बिलासपुर व कपूरी कलां में 78 लोगों के सैंपल लिए गए। सीएचसी बिलासपुर में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 177 युवाओं को वैक्सीन लगाई गई। सीएचसी बिलासपुर की एसएमओ डॉ. शमा परवीन ने बताया कि ग्रामीण सामान्य हेल्थ चेकअप स्कीम के तहत लोगों के टेस्ट किए गए। अजीजपुर कलां का 35 वर्षीय युवक, चंदाखेड़ी की 36 वर्षीय महिला, काट्टरवाली का 29 वर्षीय युवक व 30 वर्षीय महिला, गुलशल कॉलोनी से 34 वर्षीय युवक, खेड़ा मोहल्ला बिलासपुर की 21 वर्षीय युवती व 40 वर्षीय युवक, रोजापीर कॉलोनी बिलासपुर से 32 वर्षीय महिला, जैन कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय, 27 वर्षीय युवक व 38 वर्षीय महिला, सीएचसी कोरोना वार्ड 63 वर्षीय बुजुर्ग व कोटड़ा खास निवसी 50 वर्षीय अधेड़ कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed