फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Burglars reconstructed the wall by breaking into the wall, could not break the safe

दीवार में सेंध लगाकर चोरों ने खंगाला बैंक, नहीं तोड़ पाए सेफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Burglars reconstructed the wall by breaking into the wall, could not break the safe
यमुनानगर। चोरों ने छछरौली थाना क्षेत्र के गांव भीलपुरा में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में दीवार में सेंध लगाकर बैंक को खंगाल डाला, लेकिन चोर सेफ तोड़ने में असफल रहे। रुपये हाथ न लगने पर चोर सीसीटीवी की डीवीआर चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक शशि कुमार ने छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रोज की तरह वह शनिवार को बैंक बंद करके घर चले गए थे। रविवार को उन्हें सूचना मिली थी कि बैंक की दीवार में सेंध लगी हुई है। सूचना पर वे मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि चोरों ने बैंक की दीवार में सेंध लगाई हुई है। जब वे बैंक के अंदर गए तो सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। कैश सेफ की जांच की तो चोरों ने उसे भी क्षतिग्रस्त किया हुआ था। हालांकि सेफ तोड़ने में चोर नाकाम रहे। इसके बाद जब उन्होंने सीसीटीवी की फुटेज देखनी चाही तो उनकी डीवीआर गायब मिला। चोर पहचान न आने की वजह से डीवीआर चोरी करके ले गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर छछरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। छछरौली थाना प्रभारी लज्जाराम का कहना है कि मामले में अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर लिया गया है। बैंक की सेफ सुरक्षित है। चोर केवल डीवीआर चोरी करके ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed