{"_id":"6876ae9b99227776a50971fc","slug":"bullets-were-fired-at-the-houses-of-two-businessmen-in-15-minutes-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-140816-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: 15 मिनट में दो व्यापारियों के घर पर चलीं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: 15 मिनट में दो व्यापारियों के घर पर चलीं गोलियां
Wed, 16 Jul 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बढ़ते रंगदारी के मामलों व गैंगस्टरों के खौफ के बीच शहर के दो व्यापारियों के घर सोमवार रात बदमाशों ने गोलियां चला दीं। दोनों घटनास्थल के बीच एक किमी दूरी है। दोनों वारदात 15 मिनट में हुईं। एक व्यापारी पुलिस सुरक्षा में था, वहीं दूसरे के घर से 500 मीटर दूर पुलिस नाका था। इसके बाद भी बदमाश फायरिंग के बाद भाग गए। अभी किसी गैंग ने इन घटनाओं की जिम्मेदारी नहीं ली है। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज में बिना नंबर की बाइक पर दिखे दो लोगों की रात से तलाश कर रही है।
बदमाशों ने सबसे पहले सरोजिनी कॉलोनी फेज-1 निवासी कपड़ा व्यापारी रवि के घर पर गोलियां चलाईं। यहां तीन गोलियां चलीं, जिसमें एक कार में लगी और दो हवा में गई। रवि को बदमाशों से धमकी मिली हुई थी, जिस कारण रवि के घर पर पुलिस विभाग से गनमैन तैनात था। इसके बाद भी यहां बदमाश वारदात कर गए।
इसके दस से पंद्रह मिनट में आईटीआई के सामने हरबंसपुरा समीप सहमी इंडस्ट्रीज (जमुना इंजीनियरिंग कंपनी) के मालिक के घर व दफ्तर पर बदमाशों ने गोलियां चला दी। यहां चार गोलियां चली, जिनमें दो दफ्तर के शटर व एक उसके ऊपर छज्जे में लगी। गाेलियों से शटर व अंदर शीशे के दरवाजे में छेद हो गए। घटना के समय इंडस्ट्रीज के मालिक परिवार सहित घर पर थे।
विज्ञापन
गोलियों की आवाज सुनकर बाहर निकले तो कोई नहीं था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची तो पाया कि बाइक सवार अज्ञात दो लोग घर के आगे बने दफ्तर पर गोलियां चला गए हैं। इंडस्ट्रीज के मालिक गुरदीप सिंह का कहना है कि उनका प्लाईवुड की मशीनरी मैन्युफैक्चरिंग का काम है। उनकी किसी से दुश्मनी नहीं और न किसी प्रकार की धमकी मिली है।
एएसपी अमरिंद्र सिंह ने रात में दोनों घटनास्थल का जायजा लिया। देर रात तक पुलिस व जांच टीमें कार्रवाई में लगी रहीं, पर मंगलवार तक आरोपी पुलिस पकड़ में नहीं आए। एएसपी सिंह का कहना है कि पुलिस टीमें जांच में लगी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।