फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bullet used to supply narcotics from UP, caught with 10 grams of smack

बुलेट पर यूपी से करता था नशीले पदार्थों की सप्लाई, 10 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Bullet used to supply narcotics from UP, caught with 10 grams of smack
यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने बुलेट पर स्मैक (हेरोइन) की तस्करी करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान आरोपी के पास से 10 ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपी उत्तर प्रदेश से नशीले पदार्थ लेकर आता था और शहर में बेचता था। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सेल इंचार्ज भूप सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि गांव संखेड़ा से होता हुआ एक युवक बुलेट पर स्मैक लेकर आएगा। इस सूचना के आधार पर उनकी टीम ने नाकाबंदी कर आरोपी को बुलेट सहित दबोचा। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त अमित खनकवाल को बुलाया। जिनके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 10 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पूछताछ में उसकी पहचान संखेड़ा निवासी रजत के तौर पर हुई। इंचार्ज भूप सिंह ने बताया कि आरोपी से स्मैक के साथ बुलेट बाइक भी बरामद की गई है। जिस पर वह उत्तर प्रदेश में नशीले पदार्थ लेकर आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed