फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bullet riding soldier's leg broken due to car collision

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से बुलेट सवार फौजी की टांग टूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
Bullet riding soldier's leg broken due to car collision
यमुनानगर। खेड़ी रांगड़ान के पास कार की टक्कर से छुट्टी पर घर आया फौजी घायल हो गया। डॉक्टर ने उसकी दाहिनी टांग में फ्रैक्चर बताया है। उसे अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन


कान्हड़ी कलां निवासी सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दूध सप्लाई का काम करता है। रोज की शाम को वह अपनी बाइक पर दूध की सप्लाई करके अपने गांव लौट रहा था। जब वह खेड़ी रांगड़ान के पास पहुंचा तो उसे उनके गांव का ही धर्मवीर सिंह बुलेट बाइक पर मिला। धर्मवीर भारतीय सेना में नौकरी करता है। वह घर पर छुट्टी पर आया हुआ है। खेड़ी रांगड़ान से वे दोनों अपने गांव की तरफ अपनी अपनी बाइक पर चल पड़े। जब वे करीब 200 मीटर पर आनंद लोक कॉलोनी के पास पहुंचे तो सुढैल की तरफ से तेज गति से आ रही कार ने धर्मवीर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर जा गिरा और घायल हो गया। उसने आसपास के लोगों की मदद से धर्मवीर को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसकी दाहिनी टांग में फ्रेक्चर बताया। धर्मवीर का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल

बूड़िया। कनालसी निवासी सूरजभान ने बताया कि रात को वह अपने बेटे अरविंद के साथ बाइक पर खारवन गांव में शादी में गया था। देर रात वे दोनों शादी से वापस घर लौट रहे थे। जब वे बूड़िया में अब्दुल कबाड़ी की दुकान के पास पहुंचे तो सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह और उसकी बेटा अरविंद सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसके बेटे अरविंद को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। जहां उसे उपचार दिया जा रहा है। बूड़िया पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed