फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Buildings for animal dispensaries inaugurated in three villages

Yamuna Nagar News: तीन गांवों में पशु औषधालयों के भवन उद्घाटन

Mon, 22 Dec 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 22 Dec 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Buildings for animal dispensaries inaugurated in three villages
पशु औषधालय का उद्घाटन करते कृ​षि मंत्री श्याम सिंह राणा। डीआईपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला में राजकीय पशु चिकित्सालय झींवरेहड़ी, राजकीय पशु औषधालय छारी तथा राजकीय पशु औषधालय अलाहर के भवनों का उद्घाटन रविवार को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया। उन्होंने कहा कि इन सभी भवनों का निर्माण कार्य पंचायती राज विभाग की ओर से क्षेत्र के पशुपालकों को समुचित सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए किया गया है।
उन्होंने सभी किसानों को अपने उन्नत पशुओं को राजकीय पशु प्रदर्शनी जोकि 07, 08 व 09 फरवरी को कुरुक्षेत्र में होने जा रही है के लिए आमंत्रित किया। राजकीय पशु चिकित्सालय झींवरेहड़ी द्वारा छह गांवों, जिनमें लगभग 8,495 आबादी है, के कुल 4,579 पशुओं को पशु स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त होगा। इस भवन पर सरकार द्वारा लगभग 34.77 लाख रुपये का कुल खर्च किया गया है।
विज्ञापन

छारी में पांच गांवों के 2,420 पशुओं को फायदा होगा। यह भवन 29.10 लाख रुपये से तथा अलाहर में 30.05 लाख रुपये का कुल खर्च किया गया है। मंत्री ने इस राजकीय पशु औषधालय को क्रमोन्नत करके राजकीय पशु चिकित्सालय बनवाने की भी घोषणा इस अवसर पर की। इस अवसर पर पशुपालन एवं डेरी विभाग हरियाणा के महानिदेशक डॉ. प्रेम सिंह एवं यमुनानगर के उपनिदेशक डॉ. रणजीत सिंह जादौन, पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता लव कुमार, एसडीओ रादौर डॉ. नरेंद्र शर्मा, पशुचिकित्सक डॉ. वैभव, डॉ. नितिन रहेजा, चेयरमैन भूपेंद्र सिंह मल्ली, अलाहर के सरपंच गोपाल, छारी के सरपंच पवन कुमार, झींवरेहड़ी की सरपंच निशा रानी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed