फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Building sealed without a map

अवैध निर्माण पर निगम की सख्ती, मॉडल टाउन में बिना नक्शा पास करवाए बनाए व्यवसायिक भवन को किया सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Building sealed without a map
यमुनानगर। नगर निगम ने मॉडल टाउन में बिना नक्शा पास करवाए बनाए गए एक व्यावसायिक भवन को बुधवार को सील कर दिया। इस भवन को बिना नक्शा और जरूरी शर्तें पूरी किए बिना बनाया गया था। निगम ने भवन मालिक को कई बार नोटिस जारी किया था। दिसंबर में निगम ने बिना नक्शा पास कराए बनाए गए नौ अवैध भवनों को अंतिम नोटिस जारी किया था। बिना नक्शे के बनाए गए चार और भवनों को सील किया जाएगा।
विज्ञापन

अवैध निर्माण और बिना नक्शे के बनाए गए भवनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीटीपी एलसी चौहान के नेतृत्व में टीम बनाई गई है। इसमें निगम एटीपी मुनेश्वर भारद्वाज, बिल्डिंग इंस्पेक्टर कपिल कांबोज, विनोद कुमार, होमगार्ड आदि शामिल हैं। निगम की टीम ने पिछले सप्ताह छोटी लाइन पर एक और मॉडल टाउन में बिना नक्शे के बनाए गए दो व्यावसायिक भवनों को सील किया था। डीटीपी एलसी चौहान के नेतृत्व में बनी टीम ने मॉडल टाउन में रिशू बंसल के व्यावसायिक भवन को सील किया। उन्होंने यह भवन घर के नजदीक बनाया था जबकि इस जगह को व्यावसायिक कार्य के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। बिना नक्शा पास करवाए भवन बनाकर भवन मालिक ने हरियाणा नगर निगम अधिनियम 1994 की अवहेलना की है। इसके चलते डीटीपी ने भवन को सील कर नोटिस चस्पा करा दिया। निगम की ओर से भवन मालिक को कई बार नोटिस दिया गया। गत 17 दिसंबर 2021 को निगम ने भवन मालिक को अंतिम नोटिस जारी किया था। इसके बाद सीलिंग की कार्रवाई की। निगम चार और भवनों को सील करेगा। इसके लिए पूरी तैयारी की गई है। निगमायुक्त अजय सिंह तोमर और उप निगम आयुक्त विनोद नेहरा ने बताया कि डीटीपी एलसी चौहान की टीम ने कुछ माह पहले शहर का मुआयना किया था। इस दौरान बिना नक्शा पास करवाएं कुछ भवन मिले। भवनों का नक्शा व अन्य दस्तावेज नहीं दिखाने पर निगम ने नौ भवन मालिकों को नोटिस जारी किए थे। दिसंबर में इन भवन मालिकों को अंतिम नोटिस दिया गया था लेकिन नोटिस देने के बाद भी भवन मालिकों ने नक्शा पास नहीं करवाया। इसके बाद अब इन्हें सील किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed