फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Brother-in-law and father-in-law accused of trying to rape

Yamuna Nagar News: देवर व ससुर पर दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and father-in-law accused of trying to rape
शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने अपने देवर व ससुर पर दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है। वहीं, पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप है। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। गांधी नगर थाना पुलिस ने मामले में पांचों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी अक्तूबर 2018 को पंजाब के होशियारपुर जिले के एक गांव में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। उसका पति स्मैक पीने का आदी था। जब भी उसका पति घर से बाहर होता तो उसका ससुर व देवर मौका देख उसके साथ अश्लील हरकतें करते। एक दिन वह घर पर अकेली थी। तभी उसके देवर ने उसे अकेला पाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। वहीं एक दिन उसके ससुर ने भी उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। जब उसने यह बात अपने पति व सास को बताई तो उन्होंने उल्टा उससे ही मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में महिला के आरोपी देवर, ससुर, पति, ननद व सास के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed