फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Brother-in-law accused of recording video of sister-in-law while she was bathing

Yamuna Nagar News: देवर पर भाभी की नहाते हुए वीडियो बनाने का आरोप

Mon, 07 Sep 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 07 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law accused of recording video of sister-in-law while she was bathing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। महिला थाना पुलिस को एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट, प्रताड़ित करने, जबरन गर्भपात कराने और देवर पर नहाते समय वीडियो बनाने समेत गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने ससुराल वालों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2022 में जिले के ही एक गांव में हुई थी। शादी के एक साल बाद ही उसके पति की सरकारी नौकरी लग गई। इसके बाद ही पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर उसे परेशान करने लगे। आरोप है कि उससे सोने के आभूषण, कार और अन्य सामान की मांग की जाती थी।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में गर्भवती होने के दौरान उसका परीक्षण कराया गया और गर्भपात कराने के लिए दवाइयां खिलाई गईं। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाकर जबरन गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि फरवरी 2025 में उसके देवर ने नहाते समय मोबाइल से वीडियो बनाने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ अभद्रता और मारपीट की गई। इसके बाद उसे मायके के पास छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत के बाद वह दोबारा ससुराल गई। प्रताड़ना का सिलसिला फिर शुरू हो गया। महिला ने आरोप लगाया कि अक्तूबर 2025 में करवाचौथ के दिन उसके साथ मारपीट की गई और मंगलसूत्र छीन लिया गया। जनवरी 2026 में मायके जाने की इच्छा जताने पर उससे दोबारा सोने के आभूषण और कार लाने की मांग की गई।

उसने आरोप लगाया कि दो फरवरी की रात मारपीट कर उसका मोबाइल तोड़ दिया गया और उसे कमरे में बंद कर दिया गया। दो दिन बाद परिजनों ने उसे बाहर निकलवाया। सात फरवरी को उसका सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके ससुराल वालों पर प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed