फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Brother and sister who returned from Ukraine narrated the story and everyone was surprised

यूक्रेन से लौटे भाई बहन ने सुनाई दास्तान तो सभी हुए हैरान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister who returned from Ukraine narrated the story and everyone was surprised
Brother and sister who returned from Ukraine narrated the story and everyone was surprised - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। फर्कपुर के वार्ड 18 स्थित जवाहर नगर में रहने वाले कर्ण यादव व उनकी बहन पूजा यादव शुक्रवार देर रात अपने घर लौट आई। घर लौटकर जब उन्होंने परिजनों को आपबीती व यूक्रेन के हालात से अवगत कराया तो सब हैरान रह गए। दोनों बच्चे घर पहुंचे तो परिजनों ने उन्हें गले से लगा दिया। आसपास के लोग भी उनका हाल जानने के लिए घर पहुंच रहे हैं। भाजपा जिला सचिव एवं पूर्व पार्षद कर्मवीर गोंदवाल, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह फौजी, नरेंद्र लाडी, कुलविंद्र शिंगारी, उमेश यादव, अशोक व रोशन लाल भाई-बहन से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन

कीव से कर रहे थे एमबीबीएस
कर्ण यादव व उनकी पूजा यादव दोनों यूक्रेन की राजधानी कीव की बोगोमोलेट्स नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस करने गए थे। कर्ण का यह पहला साल था जबकि बेटी तीन साल पहले गई थी। दोनों यूक्रेन से स्लोवाकिया के बॉर्डर पर पहुंचे थे। जहां वह दो दिन तक भारतीय बेस कैंप में रहे और तीसरे दिन उन्हें भारत के लिए प्लेन मिला। उनके पिता रवि यादव रेलवे में डिप्टी सीटीआई हैं, जो उन्हें लेने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर गए।
विज्ञापन

कर्ण व पूजा यादव ने बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा डर इसलिए लग रहा था क्योंकि वह यूक्रेन की राजधानी में थे। सबसे पहले हमला वहीं पर हुआ था। हालांकि जिस हॉस्टल में वह थे उस पर हमला नहीं हुआ। परंतु ऐसा कोई दिन नहीं गया जब उनके कुछ किलोमीटर के क्षेत्र में गोलाबारी न हुई हो। धमाकों की वजह से वह एक मिनट भी चैन से सो नहीं पाए। वह दोनों पहले अलग-अलग हॉस्टल में थे। परंतु जब हमला तेज हो गया और लोगों में भगदड़ मचने लगी तो वह एक ही हॉस्टल में आ गए थे। हॉस्टल में तब करीब 900 विद्यार्थी आ चुके थे। जब हमले और भी तेज हुए तो वह हॉस्टल से कुछ दूर पर बंकर में चले गए। तीन-चार दिन वह बेसमेंट में ही रहे। फिर वहां भारतीय दूतावास से मैसेज आया कि सुबह 10 बजे उनकी ट्रेन निकलेगी इसलिए वह आठ बजे कीव के रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों के किनारे देखी लोगों की लाशें
उन्होंने बताया कि सुबह जब वह स्टेशन के लिए निकले तो उन्हें रास्ते में कोई वाहन नहीं मिला। चार किलोमीटर का सफर पैदल तय कर वह स्टेशन पहुंचे। रास्ते का मंजर देखकर वह हैरान रह गए। गोलाबारी में मरे लोगों के शव सड़क किनारे पड़े थे। 10 बजे ट्रेन आनी थी लेकिन वह रद्द हो गई। इसके बाद अगली ट्रेन दोपहर दो बजे मिली। ट्रेन से वह लवीव पहुंचे। वहां पहुंचने पर पता चला कि पोलैंड, रोमानिया व हंगरी के बार्डर पर लोगों की बहुत भीड़ है। पता चला कि स्लोवाकिया बॉर्डर पर भीड़ कम है। वहां से भारतीय बेस कैंप में जल्दी पहुंच सकते हैं। कर्ण व पूजा ने बताया कि बेस कैंप में भारत सरकार की तरफ से चाय, भोजन व स्नैक्स का प्रबंध किया गया। लड़कियों को कमरे उपलब्ध कराए गए। एक कमरे में तीन लड़कियों को रख गया। वहां दो दिन रहे। तीसरे दिन फ्लाइट मिली। उनके पिता रवि यादव, मां अंजू यादव व दादी कमला देवी ने बताया कि बच्चों को घर देखकर वह खुश हैं। भारत सरकार ने बच्चों को घर लाने में जो मदद की है उसकी जितनी सराहना की जाए वह कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed