फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Broken-down trucks parked on the side of the road in the fog pose a risk of accidents

Yamuna Nagar News: कोहरे में सड़कों के किनारे खड़े खराब ट्रकों से हादसा होने का खतरा

Sat, 20 Dec 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 20 Dec 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Broken-down trucks parked on the side of the road in the fog pose a risk of accidents
सहारनपुर रोड पर सड़क पर ट्रक को ठीक करते मिस्त्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में घने कोहरे के दौरान सड़क हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन इसे रोकने के लिए जिम्मेदार प्रशासन गंभीर नजर नहीं आ रहा। सड़कों के किनारे खड़े खराब व भारी वाहनों को हटाने में बरती जा रही लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
कोहरे में दृश्यता कम होने से ये वाहन समय पर नजर नहीं आते और तेज रफ्तार वाहन उनसे टकराने की संभावना बनी रहती है। इसके बावजूद प्रशासन आंख मूंदे बैठा है। शुक्रवार को इसकी पड़ताल की गई तो किसी एक नहीं बल्कि कई जगह सड़कों पर ट्रक खड़े मिले। कई वाहन तो इस तरह से खड़े मिले कि यह भी हादसे का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन

अंबाला-सहारनपुर पुराना नेशनल हाईवे पर सरस्वती शुगर मिल से लेकर पांसरा फाटक तक सड़क के दोनों ओर 24 घंटे ट्रक खड़े मिले। शुगर मिल को पार करते ही सड़क के दोनों तरफ ट्रक व डंपर खड़े दिख जाएंगे। इतना ही नहीं इस फोरलेन सड़क की दो लेन पर ट्रकों का कब्जा है। इन ट्रकों की मरम्मत सड़क पर ही की जा रही है। इससे न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि कोहरे के समय यहां से गुजरना जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद प्रशासन की ओर से न तो यहां चालान किए जा रहे हैं और न ही इन वाहनों को हटाने की कोई स्थायी व्यवस्था की गई है। जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर बूड़िया चूंगी के पास खराब ट्रकों और डंपरों को सड़क पर ही खड़ा कर ठीक किया जा रहा है। महाराजा अग्रसेन चौक जगाधरी के पास भी सड़क किनारे वाहनों की भरमार रहती है। बूड़िया रोड, पुराना सहारनपुर रोड, जोड़ियो नाका, छछरौली, प्रतापनगर, जगाधरी-व्यासपुर स्टेट हाईवे पर साढौरा रोड पर भी हर समय खराब ट्रक खड़े रहते हैं।
यहां पर कई ढाबे और मरम्मत की दुकानें हैं। इसलिए चंदाखेड़ी मोड़ से लेकर अजात आश्रम तक सड़क के दोनों तरफ खड़े रहते हैं।
लोग बोले -अब तक नहीं की गई कार्रवाई

शहरवासी प्रदीप, संजीव ने बताया कि हमें नहीं लगता कि कभी ट्रैफिक पुलिस सहारनपुर रोड की तरफ चक्कर भी लगाती होगी। शहर के भीतर तो चालान काटे जा रहे हैं, लेकिन जहां असली दिक्कत है वहां कभी नहीं जाते। दो लेन पर ट्रकों का ही कब्जा है, क्या इन पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। वह भी तब जब यूपी की तरफ से काफी संख्या में लोग इसी रास्ते से आना जाना करते हैं। पता नहीं प्रशासन को यह वाहन क्यों दिखाई नहीं देते। कोहरे के दिनों में तो एक भी वाहन सड़क पर खड़ा नहीं होना चाहिए। जगाधरी में लकड़ी से भरी ट्रालियों का सड़कों के किनारे खड़ा होना भी खतरे को और बढ़ा रहा है।

सड़कों पर भारी वाहन खड़े करने से लोगों को मना कर रखा है। इस बारे में दुकानदारों को नोटिस भी जारी कर रखा है कि वह सड़कों पर न तो ट्रकों को खड़ा करवाएं और न ही इनकी मरम्मत करें। कोहरे में यह हादसों का कारण बन सकते हैं। शनिवार को ही इन पर कार्रवाई की जाएगी। - कुशलपाल राणा, थाना यातायात प्रभारी।

सहारनपुर रोड पर सड़क पर ट्रक को ठीक करते मिस्त्री। संवाद

सहारनपुर रोड पर सड़क पर ट्रक को ठीक करते मिस्त्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed