{"_id":"67881ed2901abac9940162b4","slug":"broke-the-shutter-of-the-factory-and-stole-cash-and-batteries-of-two-dumpers-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-131575-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रोजगार मेले में 250 ने दिए साक्षात्कार, 50 का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रोजगार मेले में 250 ने दिए साक्षात्कार, 50 का चयन
Thu, 16 Jan 2025 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 16 Jan 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। जिला रोजगार कार्यालय में रोजगार मेला लगा। इसमें चार निजी कंपनियों ने हिस्सा लिया। मुख्य रूप से पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, नवज्योति बायो फर्टिलाइजर व महालक्ष्मी एग्रीकेयर आदि ने मैट्रिक, 12वीं, स्नातक व स्नातकोत्तर प्रार्थियों के नौकरी के लिए साक्षात्कार लिये।
जिला रोजगार अधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में 250 से अधिक प्रार्थी पहुंचे। इनमें 50 से अधिक प्रार्थियों को मौके पर चयनित कर लिया गया। ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन रोजगार विभाग की ओर से समय-समय पर प्रार्थियों को रोजगार देने के लिए कराया जाता है। रोजगार मेले में रोजगार कार्यालय यमुनानगर के आंकड़ा सहायक ऋषिपाल, कमल कुमार लिपिक, बलविंदर सिंह व बलजिंदर सिंह मौजूद रहे। संवाद