फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Broke the locks of three houses and stole jewelry and goods worth lakhs

Yamuna Nagar News: तीन घरों के ताले तोड़ लाखों के गहने व सामान चुराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Broke the locks of three houses and stole jewelry and goods worth lakhs
चोरों ने तीन घरों का निशाना बनाकर लाखों रुपये के गहने, नकदी व सामान चोरी कर लिया। तीनों मामलों में पुलिस ने चोरों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मधु कॉलोनी चिट्टा मंदिर रोड निवासी दीपक कुमार ने बताया कि वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बतौर होम लोन काउंसलर के पद पर कार्यरत है। 13 जून की शाम को वह परिवार समेत रिश्तेदारी में पंचकूला गए थे। देर शाम जब वह वहां से घर वापस आए तो उनके घर का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियां खुली थी। जांच करने पर घर से नकदी, सोने व चांदी के गहने, लोगों की रजिस्ट्रियां, बैंक कॉपी, चेक बुक व अन्य जरूरी दस्तावेज थे। चोरी हुए सामान की कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये थी। जब उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची तो उसमें एक अज्ञात युवक घर में आता हुआ दिखाई दिया। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की और अज्ञात पर केस दर्ज किया।

उधर, सेक्टर 17 निवासी नरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 जून को वह परिवार सदस्यों के साथ घूमने के लिए बाहर गए थे। देर शाम जब वह घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनका बेड खुला पड़ा हुआ था। जिसके अंदर से 50 हजार रुपये गायब थे। उन्हें शक है कि उनके घर में काम करने वाली झांसी के गांव मोट अमरा निवासी सोनिया ने यह रुपये चोरी की है। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



वहीं, कोतरखाना निवासी सुदेश कुमारी ने बताया कि उसके पति साउथ अफ्रीका में रहता है। छह जून को वह अपने बच्चों के साथ मायके गांव झूर माजरा गई थी। देर शाम जब वह वहां से घर आई तो उसके घर के दरवाजों पर लगे ताले खुले हुए थे। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। पेटी के अंदर सूटकेस से कपड़े बाहर पड़े हुए थे। जांच करने पर पेटी के अंदर से सोने का हार, दो जोड़ी टॉप्स, सोने की अंगूठी, एक जोड़ी पाजेब व अन्य गहने गायब थे। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। छप्पर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed