{"_id":"67573dd1d073645d9600df04","slug":"broke-the-lock-of-the-house-and-stole-jewelry-and-utensils-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-129640-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: घर का ताला तोड़ चुराए गहने, बर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: घर का ताला तोड़ चुराए गहने, बर्तन
Tue, 10 Dec 2024 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। क्षेत्र के अमादलपुर गांव में चोरों ने घर का ताला तोड़कर चांदी के जेवर व बर्तनों समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सत्संग विहार कॉलोनी जगाधरी निवासी जयवीर सिंह ने शिकायत में बताया कि उसका एक मकान अमादलपुर गांव में भी है। वह अमादलपुर वाले घर में कभी कभार ही जाता है। रविवार को उसे सूचना मिली थी कि उसके मकान का लगा ताला टूटा है। वह मौके पर पहुंचा तो सामान बिखरा हुआ था। घर से पीतल के बर्तन, दो मोटरें, पाजेब, चांदी की दो चेन, करीब एक किलो चांदी के बर्तन व अन्य सामान गायब था। संवाद