{"_id":"667cbd35402803765b011089","slug":"bridges-will-be-built-on-sunkara-and-pathrala-rivers-at-a-cost-of-rs-20-crores-yamuna-nagar-news-c-18-1-knl1004-418575-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सूंकरा और पथराला नदियों पर 20 करोड़ से बनेंगे पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सूंकरा और पथराला नदियों पर 20 करोड़ से बनेंगे पुल
Thu, 27 Jun 2024 06:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 27 Jun 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। कलेसर, बजांरा बांस, कांसली, मोझूबांस, बाबूराम बांस व चिकन के ग्रामीणों के लिए राहत की खबर है। अब भविष्य में उन्हें एक-दूसरे गांव में जाने के लिए परेशानियां नहीं झेलनी पड़ेगी।
जल्द ही उन्हें इस समस्या से छुटकारा मिलने वाला है। दरअसल, सिंचाई विभाग अब चिकन गांव से पथराला नदी और कलेसर जंगल के बीच से गुजर रही सूंकरा नदी के ऊपर लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत पुल बनाएगा, ताकि इन गांवों में आपस में सीधा संपर्क हो सके।
इसमें पथराला पर 8.50 करोड़ और संकूरा नदी पर 11.70 करोड़ रुपए खर्च होने हैं। दोनों पुलों की चौड़ाई भी साढ़े सात मीटर होगी। उधर सिंचाई विभाग ने दोनों पुलों के निर्माण से पूर्व वन विभाग को पर्यावरण मंजूरी के लिए लिख दिया है। मंजूरी मिलते ही चयनित जगह पर कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
पुल न होने से टूटा रहता है संपर्क
सूंकरा और पथराला नदी पर पुल न होने के कारण कलेसर, बजांरा बांस, कांसली, मोझूबांस, बाबूराम बांस व चिकन गांवों के ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुल न होने के कारण इन गांवों का आपस में संपर्क टूटा पड़ा है। अभी तक ये ग्रामीण किसी तरह से सूखी नदियों के बीच से एक-दूसरे के गांव चले जाते हैं, लेकिन बरसात के दिनों में उनके लिए समस्या और भी विकट हो जाती है। चूंकि बारिश के दिनों में दोनों नदियां विकराल रूप ले लेती हैं, ऐसे में नदी को पार नहीं किया जा सकता है। इस समस्या के बारे में ग्रामीणों ने साल 2022 में पुल बनाने की सरकार से मांग की गई थी। इस पर मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल ने यहां पुल बनाने की घोषणा की थी।
सूंकरा और पथराला नदी पर पुल बनाने की घोषणा सीएम की ओर से की गई थी। दोनों पुलों का बजट तैयार हो चुका है वन विभाग से पर्यावरण मंजूरी के लिए लिख दिया गया है, मूंजरी मिलते ही कार्य भी शुरू हो जाएगा। दोनों जगहों पर पुल बनने से इन गांवों का संपर्क आसान हो जाएगा। -नितिन शांडिल्य, एक्सईएन, सिंचाई विभाग जगाधरी।