फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bricks were thrown in the dispute over possession of disputed land

Yamuna Nagar News: विवादित जमीन पर कब्जे के विवाद में चलीं ईंटें

Sat, 22 Jun 2024 04:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 22 Jun 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Bricks were thrown in the dispute over possession of disputed land
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। थाना शहर जगाधरी क्षेत्र के हुंडेवाला गांव में विवादित जगह पर कब्जा करने को लेकर शुक्रवार को फिर से विवाद हो गया। पुलिस के साथ कब्जा लेने आए व्यक्ति को जब ग्रामीणों ने रोका तो दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। ग्रामीणों ने कब्जा लेने आए पक्ष के लोगों पर ईंटों से हमला करने का आरोप लगाया है। महिला समेत तीन ग्रामीणों को चोट लगी है।
उल्लेखनीय है कि 15 अप्रैल को हुंडेवाला स्थित विवादित जमीन पर कुछ ग्रामीणों ने डा. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा लगा दी थी। इसके बाद गुलाबगढ़ निवासी अजय कुमार ने जमीन को अपना बताया था। छह जून को ग्रामीणों के विरोध के बावजूद जमीन की निशानदेही कराई गई थी। अब इस जमीन पर कब्जा किया जा रहा था कि फिर से झगड़ा हो गया।
विज्ञापन

इसमें गांव की महिंद्रों, जरनैल व सुनीता को ईंटें लगी। जिससे वे घायल हो गए। अन्य ग्रामीणों ने भाग कर अपनी जान बचाई। उधर, दूसरे पक्ष का आरोप है कि ग्रामीणों की तरफ से भी ईंटें बरसाई गई। जिससे कब्जा हटाने आई जेसीबी के शीशे टूट गए। शहर जगाधरी पुलिस ने बीच बचाव कर ग्रामीणों का शांत किया। शहर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह का कहना है कि विवाद की सूचना पर वह मौके पर गए थे। ग्रामीणों का समझाया गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed