फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bricks in front of police in land dispute, three broken heads, six injured

जमीनी विवाद में पुलिस के सामने चली ईंटे, तीन के फूटे सिर, छह चोटिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Bricks in front of police in land dispute, three broken heads, six injured
यमुनानगर। गोबिंदपुरी रोड स्थित साढ़े 439 गज के प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच पुलिस की मौजूदगी में जमकर ईंटें चली। इस विवाद में तीन लोगों के सिर फूट गए। तीन अन्य लोग चोटिल हो गए। मुख्य सड़क सटे प्लॉट पर ईंटबाजी होने से दोनों तरफ यातायात बाधित हो गया और वहां भगदड़ मच गई। स्थिति काबू करने के लिए पुलिस ने डंडे लेकर ईंटबाजों को खदेड़ा। मामला शांत करवा दोनों पक्षों को दस्तावेज लेकर थाने बुलाया।
विज्ञापन

दरअसल, भाई कन्हैया साहिब चौक के पास गोबिंदपुरी कॉलोनी की सड़क के साथ एक 439 गज का प्लॉट मौजूद है। बुधवार सुबह एक पक्ष प्लॉट की नींव रखवा रहा था। इस दौरान वहां दूसरे पक्ष ने आकर विरोध किया। दोनों में तीखी बहस और गाली गलौज हुई। इसके बाद पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों को दस्तावेज लेकर थाने बुलाया। एक पक्ष कागजात लेकर थाने पहुंच गया, जबकि दूसरे पक्ष ने खोदाई करवा नींव बिछवानी शुरू कर दी। दोपहर में दूसरा पक्ष भी वहां पहुंच गया और फिर दोनों में गाली गलौज शुरू हो गई। इस दौरान पुलिस भी पहुंच गई और दोनों पक्षों को शांति बनाने को कहा। लेकिन दोनों में बहस इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने पुलिस की मौजूदगी में ही ईंटें बरसानी शुरू कर दी। जिस पर दूसरा पक्ष भी ईंटें बरसाने लगा। पुलिस के कहने पर भी जब लोग नहीं रुके तो पुलिस ने डंडे लेकर उन्हें खदेड़ना पड़ा। इसके बाद थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामला शांत हुआ। इस ईंटबाजी में महेश कुमार, सुमित कुमार, रविंद्र के अलावा तीन अन्य लोगों को चोट आई है। वहीं यहां कवरेज कर रही महिला पत्रकार के पैर में ईंट लगने से उसे भी चोट आई।
विज्ञापन

गोबिंदपुरी निवासी महेश कुमार ने बताया कि यह उनका पुश्तैनी प्लॉट है। कुछ दिन पहले वे प्लॉट की नींव भरने के लिए खोदाई करवा रहे थे। जिसका दूसरे पक्ष के सतगौली निवासी लखविंद्र ने विरोध कर दिया। लखविंद्र इसे अपना प्लॉट बता रहा है। इस दौरान उनमें बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर पुलिस पहुंच गई और दोनों को थाने बुला लिया। इसके बाद बुधवार को लखविंद्र सिंह ने उनके प्लॉट पर निर्माण शुरू करवा दिया। जिसका उन्होंने विरोध किया तो लखविंद्र ने अपने लोगों के साथ मिलकर ईंटों से उस सहित उसके बेटे व भतीजों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

2007 में खरीदा था प्लॉट-
दूसरे पक्ष के सतगौली निवासी लखविंद्र सिंह ने बताया कि साल 2007 में उन्होंने यह प्लॉट खरीदा था। इसका इंतकाल उसके नाम पर है। टैक्स भी वह जमा करवा रहा है। गोबिंदपुरी निवासी महेश कुमार प्लॉट को अपना बता रहा है और इस पर कब्जा करना चाहता है। बुधवार सुबह वह यहां पर नींव भरवा रहा था, उस समय भी महेश कुमार वहां आ गया और गाली गलौज करने लगा। लखविंद्र सिंह ने बताया कि प्लॉट का मामला कोर्ट में चल रहा था। महेश कुमार हाईकोर्ट में केस हार चुका है। अब जबरन कब्जा करना चाहता है।
बॉक्स
कोर्ट में जीता है केस-
गोबिंदपुरी निवासी महेश कुमार ने बताया कि यह जगह उनके परिवार की थी। यह प्लॉट उनके हिस्से में आया था। साल 1997 में यह प्लॉट जगाधरी के जोगिंद्र मोहन को बेच दिया गया था। इसके खिलाफ वह कोर्ट में चले गए। अब हाईकोर्ट ने उनके हक में फैसला दिया है। हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी तहसीलदार, एसपी, डीएसपी मुख्यालय को भी दे दी गई है। बावजूद इसके आरोपी लखविंद्र अपने लोगों के साथ इस पर कब्जा करना चाहता है।
बॉक्स
जान बचाकर भागे मजदूर, लगा जाम
नींव भरने के लिए प्लाटॅ पर 12 मजदूर लगाए गए थे। जब मजदूर नींव भर रहे थे एक पक्ष ने आकर काम रुकवा दिया। जिस पर दोनों पक्षों में जमकर बहस और हाथपाई हो गई। जिस पर मजदूर वहां से जान बचाकर पास बने नलकूप में आकर बैठ गए। वहीं झगड़े के दौरान सड़क से गुजर रही कार पर ईंट आकर लगी। चालक इससे पहले की कुछ समझ पाता, ईंटो की दोनों तरफ से ईंटे बरसनी शुरू हो गई। जिसके बाद दोनों तरफ यातायात थम गया और वहां जाम लग गया।

वर्जन
एक प्लॉट पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। एक पक्ष विवादित प्लॉट पर निर्माण करवा रहा था। जिसे लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। पुलिस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है। चोटिल लोगों का मेडिकल करवाया गया है। वहीं दोनों पक्षों के दस्तावेज देख कर कार्रवाई की जाएगी। कोई उनका रिश्तेदार नहीं है। गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। दस्तावेजों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
सुखबीर सिंह, प्रभारी, थाना शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed