फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Breakup in the boundary wall of Civil Hospital, new bricks in tender, old ones installed

सिविल अस्पताल की चाहरदीवारी में गोलमाल, टेंडर में नई ईंटे, लगा दी पुरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Breakup in the boundary wall of Civil Hospital, new bricks in tender, old ones installed
यमुनानगर। करीब 125 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे सिविल अस्पताल के भवन की सुरक्षा के लिए की जा रही चहारदीवारी में दशकों पुरानी ईंटे लगाई जा रही है। यह ईंटें तोड़े गए पुराने भवन की हैं। नई ईंटों के साथ पुरानी ईंटों को भी ठेकेदार ने दीवार में चुनवा दिया है। पुरानी ईंटों से बनी दीवार कितने दिन टिकेगी कुछ कहा नहीं जा सकता। अस्पताल के निर्माण कार्य में धांधली की ओर पीडब्ल्यूडी का ध्यान बिल्कुल भी नहीं है।
विज्ञापन

मुकंद लाल सिविल अस्पताल का भवन कई दशक पहले बनाया गया था। नया भवन बनाने समय पुराने कमरों को तोड़ दिया गया। उसमें से जो ईंटे निकली थी वह ठेकेदार ने सिविल अस्पताल की चहारदीवारी में लगा दी है। यह दीवार अस्पताल के ठीक पीछे है। इसलिए वहां पर किसी का आना जाना नहीं है। जिस कारण कर्मचारी पुरानी ईंटों को बिना किसी डर के लगा रहे हैं। दीवार बनाने का काम तेजी से चल रहा है। अब इस पर प्लास्टर कर दिया जाएगा ताकि पुरानी ईंटे किसी को दिखाई न दें। जैसे ही प्लास्टर हुआ तो ठेकेदार नई ईंटों का एस्टीमेट बनाकर बिल पास करा लेंगे।
विज्ञापन

बाक्स
200 बेड का बन रहा है अस्पताल
सिविल अस्पताल में 200 बेड का नया भवन बन रहा है। जिसका बजट 80 करोड़ से बढ़कर अब करीब 125 करोड़ रुपये हो गया है। इस राशि से अस्पताल में तीन ब्लॉक बनाए गए हैं। जिनमें दो ब्लॉक मरीजों के लिए और एक प्रशासनिक खंड होगा। नया भवन बनने से मरीजों को काफी फायदा होगा। अस्पताल का जो पुराना भवन था वह काफी पुराना था और उसमें पर्याप्त जगह भी नहीं थी। अस्पताल का 70 से 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
फाइनल बिल में 30 प्रतिशत की रिकवरी करेंगे: हकीकत राय
पीडब्ल्यूडी के जेई हकीकत राय का कहना है कि रामपुरा की तरफ अस्पताल की जो चहारदीवारी की जा रही है वह टेंडर में ही है। यदि दीवार में पुरानी ईंटे लगाई जा रही हैं तो उसकी 30 प्रतिशत रिकवरी फाइनल पेमेंट में से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed