फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Brahmin society came out in protest against indecent remarks

Yamuna Nagar News: अभद्र टिप्पणी के विरोध में उतरा ब्राह्मण समाज

Tue, 09 Jul 2024 06:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 09 Jul 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
Brahmin society came out in protest against indecent remarks
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। सोशल मीडिया पर जातीय एवं अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी पर कार्रवाई के लिए सोमवार को ब्राह्मण समाज के लोग लघु सचिवालय पहुंचे। समाज के लोगों ने डीसी व एसपी को शिकायत देकर आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं उन्होंने कहा कि यदि पुलिस व प्रशासन इसमें कार्रवाई नहीं करता है तो समाज के लोग सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे।
इसके लिए बिलासपुर स्थित समाज की धर्मशाला में बैठक कर आगामी रणनीति बनाई जाएगी। समाज पर टिप्पणी करने का आरोप सरकारी कॉलेज के प्राध्यापक पर लगा है। जिस कारण मामला और ज्यादा तूल पकड़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि ऐसी संकीर्ण विचार धारा वाला व्यक्ति अध्यापन से विद्यार्थियों में असमाजवाद की भावना उत्पन्न कर देगा। यह आरोप बिलासपुर के आहड़वाला स्थित सरकारी कॉलेज के सहायक प्रोफेसर कर्ण सिंह पर लगा है।
विज्ञापन

आरोप है कि कर्ण सिंह ने 12 जून को अपनी फेसबुक अकाउंट पर ब्राह्मण समाज को लेकर जातीय व अभद्र पोस्ट अपलोड की थी। वहीं इस पर अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी भी की थी। जिसके विरोध में ब्राह्मण समाज के लोगों में भारी रोष है। वहीं लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। इसके मामले में उन्होंने करीब 25 दिन पहले छछरौली पुलिस को शिकायत दी थी। कार्रवाई न होने से लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज के आदित्य, रविश ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय आहड़वाला के सहायक प्रोफेसर कर्ण सिंह ने 12 जून को अपने फेसबुक अकाउंट पर ब्राह्मण समाज को लेकर अमर्यादित एवं अभद्र पोस्ट की थी। जिससे प्रोफेसर की विचार धारा का पता चलता है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में उन्होंने 17 जून को छछरौली थाने में शिकायत दी थी। परंतु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

इसके बाद शुक्रवार को एसपी को ज्ञापन दिया गया था, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने ब्राह्मण समाज की प्रदेश कमेटी ने स्पष्ट कहा कि यदि सोमवार तक इसमें कार्रवाई नहीं होती तो समाज अपनी रणनीति के अनुसार इसमें कदम उठाएगा। वहीं डीसी कैप्टन मनोज कुमार, एसपी गंगाराम पूनिया ने लोगों को मामले में उचित कार्रवाई आश्वासन दिया है। समाज की ओर से शिकायत उच्च शिक्षा अधिकारी को भी भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed