फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bowls distributed for mute birds

Yamuna Nagar News: बेजुबान पक्षियों के लिए वितरित किए कसोरे

Fri, 02 May 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 02 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bowls distributed for mute birds
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम व जिला प्रशासन की ओर से भीषण गर्मी के मद्देनजर बेजुबान पक्षियों और जानवरों को राहत देने के उद्देश्य से नेहरू पार्क मॉडल टाउन से वीरवार को दाना-पानी मुहिम की शुरुआत की यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने की। इस दौरान संस्थाओं के प्रतिनिधियों को मिट्टी के पात्र (कसोरे) वितरित किए गए।
विधायक अरोड़ा के साथ उपायुक्त पार्थ गुप्ता, मेयर सुमन बहमनी, अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार, जगाधरी एसडीएम सोनू राम, पूर्व मेयर मदन चौहान, पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आनन्द, पूर्व चेयरमैन राम निवास गर्ग व अन्य ने पक्षियों के लिए कसोरों में दाना व पानी रखकर लोगों को इस मुहिम से जोड़ने का संदेश दिया।
विज्ञापन

मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि भूख व प्यास लगने पर व्यक्ति किसी से भी बोलकर पानी व खाना खा सकता है। लेकिन बेजुबान पक्षियों को प्यास में तड़पना पड़ता है। इस गर्मी में पशु पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। गर्मियों में कई परिंदों व पशुओं की मौत पानी की कमी के कारण हो जाती है। इस मौके पर डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण सिंगला, कृष्ण कृपा सेवा समिति से नीरू चौहान, डॉ. विभा गुप्ता, निगम सीएसआई हरजीत सिंह, सीएसआई सुनील दत्त उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed