{"_id":"67e06aaec3c72dec5a067d71","slug":"bought-ayurvedic-products-online-found-sawdust-in-parcel-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-134976-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ऑनलाइन खरीदे आयुर्वेदिक प्रोडक्ट , पार्सल में मिला बुरादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ऑनलाइन खरीदे आयुर्वेदिक प्रोडक्ट , पार्सल में मिला बुरादा
विज्ञापन
यमुनानगर। साइबर ठगों ने ऑनलाइन आयुर्वेदिक प्रोडेक्ट बेचने के नाम पर यमुनानगर के एक युवक से 6.19 लाख रुपये ठग लिए। युवक ने ऑनलाइन प्रोडक्ट खरीदे थे। जब उनका पार्सल आया तो उसमें बुरादा निकला। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
रूप नगर कॉलोनी जगाधरी निवासी करण बाली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। कुछ दिन पहले उसके पास एक महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। इसके बाद महिला ने खुद को यूके की एक फार्मा कंपनी की मैनेजर बताया और कहा कि वह हर साल भारत से आयुर्वेदिक प्रोडक्ट खरीदनी है। उनकी कंपनी साल में एक बार दिल्ली आती है। उसने कहा कि अगर वह लाभ कमाना चाहता है तो वह उनसे जुड़ सकता है। उसने महिला पर विश्वास करके उसे हां कर दी। इसके बाद आरोपियों ने उसे बातों में उलझा कर 10 किग्रा पाउडर खरीदने के लिए पार्सल एड्रेस दिया और 6.19 लाख रुपये खाते में जमा करा दिए। इसके बाद वह उसके द्वारा दिए गए पार्सल एड्रेस पर पार्सल आया। जिसमें बुरादा था। इसके बाद उसने आरोपी महिला से बात तो महिला ने नंबर बंद कर लिया। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।