फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bought a check for Rs. 98290, after being asked for money, intimidated

फर्जी चेक देकर खरीदा 98290 रुपये का सरिया, भुगतान न होने पर रुपये मांगे तो धमकाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Bought a check for Rs. 98290, after being asked for money, intimidated
यमुनानगर/बिलासपुर। जगाधरी के दो लोगों ने फर्जी चेक देकर रानीपुर स्थित सरिया व सीमेंट की दुकान से 98290 रुपये का सरिया खरीद लिया। दुकानदार ने जब चेक बैंक में लगाया तो उसका भुगतान नहीं हुआ। बैंक में जाकर जब उसने जांच करवाई तो उसे पता चला कि चेक पर जो खाता नंबर है, उस नंबर का कोई खाता बैंक में नहीं है। आरोपियों ने फर्जी चेक देकर सरिया खरीदा है। भुगतान न होने पर जब दुकानदार ने आरोपियों से अपने रुपये मांगे तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रानीपुर निवासी हरदीप सिंह ने बताया कि उनकी गांव के अड्डे पर जय मंत्रा ट्रेडिंग कंपनी के नाम से सीमेंट व सरिया की दुकान है। अगस्त 2019 में जगाधरी के जडौदा गेट निवासी राकेश कुमार व अमर विहार कॉलोनी निवासी अनूप उनकी दुकान पर सरिया खरीदने के लिए आए थे। इस दौरान आरोपियों ने उससे 98290 रुपये का सरिया खरीदा। आरोपियों ने उसे चैक से पैमेंट करने की बात कही। तब आरोपियों ने उसे यस बैंक शाखा मॉडल टाउन का 98290 रुपये का चेक दिया। आरोपी ने तब दो दिन बाद चेक बैंक में लगाने के लिए कहा था। आरोपी की बात पर विश्वास करते उसने दो दिन बाद चेक को संधाय स्थित एचडीएफसी बैंक के अपने खाते में लगाया। लेकिन चेक की राशि का भुगतान न हो पाया। जब उसने इस संबंध में बैंक अधिकारियों से बातचीत की तो उसने बताया कि आरोपी ने बैंक खाता बंद करवाया हुआ है। इसके बाद उसने आरोपी राकेश कुमार से संपर्क किया। तब आरोपी ने उसे चेक को दोबारा अक्तूबर 2019 के पहले सप्ताह में लगाने की बात कही। आरोपी पर दोबारा विश्वास करते हुए उस चेक को चार अक्तूबर 2019 को बैंक में लगाया। लेकिन तब भी चेक की राशि का भुगतान नहीं हो सका। इसके बाद उसने यस बैंक में जाकर चेक की जांच करवाई तो उसे पता चला कि चेक पर जो खाता नंबर था, वह खाता बैंक में खुला हुआ ही नहीं था। जब उसने इस संबंध में आरोपियों से बातचीत की तो उन्होंने उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जब उसने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे तो उसने उसे जान से मारने की धमकियां दी। आरोप है कि आरोपियों ने उसे फर्जी चेक देकर धोखाधड़ी की है। इस शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने मामले में आरोपी राकेश कुमार व अनूप के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई सतीश कुमार का कहना है कि मामले में दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की आर्थिक सेल की मदद से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed