फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Both the accused recovered cash and pistol

Yamuna Nagar News: दोनों आरोपियों ने बरामद कराई नकदी व पिस्टल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 03:54 AM IST
विज्ञापन
Both the accused recovered cash and pistol
यमुनानगर। गांव तेजली समीप शराब ठेके से करिंदे की कनपटी पर पिस्टल रख 90 हजार लूट के दोनों आरोपियों को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर सीआईए-1 टीम ने रिमांड पर लिया। लूट की रात पुलिस से बचने के लिए कैत मंडी समीप गड्ढों में गिरने से दोनों की एक-एक टांग टूटी गई है, इसलिए जिस स्थान पर लूट के बाद नकदी भरा बैग व पिस्टल गिराए गए थे, वहां दोनों ने घुटनों पर चलते-रेंगते हुए नकदी व पिस्टल बरामद कराई।
विज्ञापन

29 जुलाई की रात साढ़े दस बजे तेजली गांव के पास शराब ठेके पर करिंदे की कनपटी पर पिस्टल रख बाइक सवार तीन बदमाश 90 हजार की नकदी लूट ले गए थे। इस दौरान उन्होंने एक हवाई फायर भी किया था। तेजली मोड़ पर लगे नाके पर भी बाइक सवार बदमाश पुलिस को पिस्टल दिखाकर व नाका तोड़ भाग गए थे। वह उत्तर प्रदेश भागना चाह रहे थे, पर गांव कैत मंडी समीप लगे नाके पर उनकी पुलिस से मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस से हाथापाई के दौरान एक बदमाश ने पुलिसकर्मी की दांतों से अंगुली काट ली थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed