फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Both the accused arrested for robbing seven thousand rupees from the salesman in 12 hours

12 घंटे में सेल्समैन से सात हजार रुपये लूटने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Both the accused arrested for robbing seven thousand rupees from the salesman in 12 hours
रेलवे रोड स्थित महिंद्रा पेट्रोल पंप पर शुक्रवार सुबह पौने 11 बजे सेल्समैन से सात हजार रुपये छीनने वाले दोनों आरोपी युवकों को स्पेशल सेल की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को देर रात पांसरा फाटक के नजदीक से दबोचा गया। आरोपियों से लूट व छीना झपटी की पांच वारदातों का खुलासा हुआ है। दोनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि महिंद्रा पेट्रोल पंप पर हुई वारदात के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की तलाश में उनकी टीम जुट गई थी। देर शाम उन्हें सूचना मिली थी कि फुटेज में जिन कपड़ों में आरोपी दिखाई दे रहे हैं, वैसे कपड़े पहने दो युवक पांसरा फाटक के नजदीक घूम रहे हैं। उनकी टीम ने तुरंत दबिश देकर वहां से दोनों युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनकी पहचान रामपुर माजरा निवासी नवनीत कांबोज व छोटी लाइन पेपर मिल गेट निवासी अभिषेक मिश्रा के नाम से हुई। आरोपियों ने सभी वारदातें आरोपी नवनीत की बाइक पर की थी। आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान उनसे और वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इन वारदातों को किया खुलासा
इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि आरोपी लंबे समय से वारदात पर वारदात कर रहे थे। आरोपियों ने आठ जुलाई को महिंद्रा पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने के बहाने आए। यहां तीस रुपये का तेल डलवाकर सेल्समैन से सात हजार रुपये छीन कर फरार हो गए। पेट्रोल पंप सेल्समैन से लूट के बाद आरोपी नवनीत ने अभिषेक को घर छोड़ दिया। जाते समय नवनीत ने सावन पूरी पीर बाबा के नजदीक छोटी लाइन से पैदल जा रही युवती से मोबाइल छीनने की कोशिश की थी। इससे पहले आरोपियों ने सात जुलाई को जंगला वाली माता के पास ऑफिस के बाहर खड़ी छछरौली निवासी रजनी का 20 हजार रुपये से भरा पर्स छीना था। उसी दिन छोटी लाइन पर दवाई लेकर लौट रही महिला मॉडल कॉलोनी निवासी बलिंद्र कौर का पर्स छीना था। पर्स में 15 सौ रुपये व मोबाइल था। इसके अलावा दोनों आरोपियों ने 2020 में जठलाना के नजदीक पेट्रोल पंप पर रात साढ़े 12 बजे 24 हजार रुपये की चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले नाबालिग होने पर मिली थी राहत
इंचार्ज राजेश ने बताया कि अभी मामले में पुलिस रिमांड के दौरान खुलासा करेगी और कितनी वारदातें आरोपियों ने की हुई है। आरोपी नवनीत पर पहले भी स्नेचिंग के तीन मामले दर्ज है। आरोपी 2018 में भी स्नेचिंग के मामले में पहली बार पकड़ा गया था। तब वह नाबालिग था। नाबालिग होने पर उसे राहत मिली थी। लेकिन उसके बाद लगातार वह वारदातें करता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed