{"_id":"61c235ca4b235f205d390d9b","slug":"bones-remains-of-animals-found-from-the-line-of-drinking-water-supply-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl935271148","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल सप्लाई की लाइन से मिले रहे जीव जंतुओं की हड्डियां, अवशेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल सप्लाई की लाइन से मिले रहे जीव जंतुओं की हड्डियां, अवशेष
विज्ञापन
गांव की पेयजल पाइप लाइन से निकला मृत चूहा। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। खंड के गांव बल्लेमाजरा में जन स्वास्थ्य विभाग व ठेकेदार एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां पर विभाग की ओर से पेयजल आपूर्ति की नई पाइललाइन बिछाई गई थी। इस पाइप लाइन में कीड़े-मकोड़े ही नहीं बल्कि कई जीव जंतु निकल रहे हैं।
इस दौरान ग्रामीणों ने जब पाइपलाइन खोलकर देखी तो उसमें दर्जनों जीव जंतु मृत मिले। पाइपलाइन में बगुले की हड्डियां, जहरीले कीट कीड़े, नेवले के बच्चे, मृत चूहे निकले। जिसका ग्रामीणों ने वीडियो बनाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उसके बाद भी विभाग ने अभी तक लाइन सफाई की जहमत तक नहीं उठाई। ऐसे में लोगों को बीमारियों का डर सता रहा है।
ग्रामीण शिव कुमार, संजीव कुमार, रजत कुमार व अन्यों ने बताया कि विभागीय लापरवाही के चलते पीने के पानी की लाइन में मिले जीव जंतु व अन्य गंदगी लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। उनके अनुसार ग्रामीणों की मदद से लाइन कुछ हद तक साफ की गई है, लेकिन पूरी लाइन साफ करना ग्रामीणों के बस में नहीं है। ग्रामीणों में बीमारियों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि गांव की पाइपलाइन पूरी तरह से साफ करवाई जाए, ताकि लोगों को बीमारियों से बचाया जा सके। ग्रामीणों का कहना है कि वे इसकी शिकायत डीसी से करेंगे।
विज्ञापन
इसकी जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो यह बड़ी लापरवाही है इसे ठीक करवाया जाएगा। ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति करवाई जाएगी। लापरवाही के लिए ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी। - पलविंद्र सिंह, अतिरिक्त एसडीओ, प्रतापनगर।