फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Body of youth missing for four days found in Kurukshetra's Yamuna Canal

Yamuna Nagar News: चार दिन से लापता युवक का शव कुरुक्षेत्र की यमुना नहर में मिला

Tue, 26 May 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 26 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Body of youth missing for four days found in Kurukshetra's Yamuna Canal
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक मुबारिक खान के परिजन। संवाद - फोटो : वारदात के समय जेब में कारतूस भरकर लाया था आरोपी अभिषेक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जठलाना थाना क्षेत्र के गांव मोहड़ी निवासी 29 वर्षीय मुबारिक खान का शव रविवार देर शाम कुरुक्षेत्र के हिनौरी पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर से बरामद हुआ। मुबारिक चार दिनों से लापता था। तीन बहनों के इकलौते भाई की असमय मौत से गांव में शोक का माहौल है।
परिजनों ने बताया कि मुबारिक खान यमुनानगर की एक पॉलि प्लास्टिक कंपनी में सुपरवाइजर कार्यरत था। वह 21 मई सुबह घर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। परिवार ने तलाश शुरू की तो पता चला कि वह कंपनी भी नहीं पहुंचा था। उसका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा था।
विज्ञापन

रविवार सुबह उसकी बाइक गांव के बाहर पश्चिमी यमुना नहर के किनारे लावारिस हालत में मिली, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई। देर शाम कुरुक्षेत्र के हिनौरी पुल के पास नहर से उसका शव बरामद हुआ। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और मृतक की पहचान की। परिजनों का कहना है कि मुबारिक किसी तनाव में नहीं था, ऐसे में उसकी मौत कई सवाल खड़े कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो महीने बाद होनी थी शादी
यमुनानगर के गांव मोहड़ी निवासी 29 वर्षीय मुबारिक खान की दो महीने बाद शादी होनी थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था और घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन इससे पहले ही मुबारिक की मौत की खबर ने सबकुछ बदल दिया। चार दिन से लापता मुबारिक का शव रविवार देर शाम कुरुक्षेत्र के हिनौरी पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर से बरामद हुआ। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है।

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक मुबारिक खान के परिजन। संवाद

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक मुबारिक खान के परिजन। संवाद- फोटो : वारदात के समय जेब में कारतूस भरकर लाया था आरोपी अभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed