{"_id":"67aa5c5d417881816800d98b","slug":"body-of-missing-vegetable-seller-found-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-132918-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: लापता सब्जी विक्रेता का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: लापता सब्जी विक्रेता का शव मिला
विज्ञापन
छछरौली। चार दिन से लापता सब्जी विक्रेता का शव पश्चिमी यमुना नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर जांच शुरू कर दी है। उधर, परिजनों ने कुछ युवकों पर साजिश कर हत्या करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक, थाना छछरौली क्षेत्र के गांव बलौली निवासी 22 वर्षीय रोहित सब्जी बेचने का काम करता था। बीती सात फरवरी की शाम को वह काम से वापस लौटा और बाइक लेकर दोस्तों से मिलने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।
परिजनों ने थाना छछरौली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने तलाश की तो आठ फरवरी को दादूपुर नहर के पास उसकी बाइक मिली थी। यही नहीं उसके मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन भी उसी स्थान की आई थी। जिसके बाद से ही परिजन उसकी वहां पर तलाश कर रहे थे। सोमवार को तलाश करते हुए रोहित की बाइक की चाबी नहर के पास झाड़ियों में मिली। जबकि, उसका मोबाइल फोन भी नहर में ही पड़ा दिखाई दिया। सूचना मिलते ही एसएचओ अमरजीत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मोबाइल फोन और बाइक की चाबी को भी अपने कब्जे में ले लिया। इसके कुछ देर बाद ही उसका शव नहर से ही बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
इस संबंध में एसएचओ छछरौली अमरजीत सिंह ने बताया कि युवक के लापता होने पर तुरंत ही गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। नहर से युवक का शव बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद कारण स्पष्ट होंगे। संवाद