{"_id":"6a6a6d20dcbe6af560001588","slug":"bodies-of-both-friends-who-drowned-in-the-canal-recovered-four-children-lose-their-father-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-160402-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नहर में डूबे दोनों दोस्तों के शव मिले, चार मासूमों के सिर से उठा पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नहर में डूबे दोनों दोस्तों के शव मिले, चार मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
Thu, 30 Jul 2026 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
रोहित। फाइल फोटो
- फोटो : samvad
यमुनानगर। बूड़िया स्थित पश्चिमी यमुना नहर में शनिवार शाम नहाने के दौरान डूबे दो दोस्तों के शव बरामद हो गए। जगाधरी के हनुमान गेट निवासी अमित का शव सोमवार को चिट्टा मंदिर के पास मिला था, जबकि उसके दोस्त रोहित का शव बहते हुए करनाल जिले के इंद्री क्षेत्र में पहुंच गया, जहां मंगलवार को उसे बरामद किया गया। बुधवार को रोहित के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए।
परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम तीन दोस्त बूड़िया के पास पश्चिमी यमुना नहर में नहाने गए थे। इनमें अमित और रोहित नहर में उतर गए, जबकि तीसरा युवक किनारे पर ही रहा। नहाते समय एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए दूसरा युवक भी पानी में कूद पड़ा, लेकिन नहर के तेज बहाव में दोनों बह गए। तीसरे साथी ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे, लेकिन अंधेरा होने के कारण उसी रात सर्च अभियान शुरू नहीं हो सका। अगले दिन से लगातार तलाश अभियान चलाया गया। सोमवार को अमित का शव चिट्टा मंदिर के पास बरामद हुआ, जबकि रोहित का शव कई किलोमीटर दूर इंद्री क्षेत्र में मिला। दोनों युवक शादीशुदा थे और दो-दो बच्चों के पिता थे। रोहित वर्कशॉप एरिया में अपनी दुकान चलाता था, जबकि अमित उसके पास ही काम करता था। चार मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। हनुमान गेट क्षेत्र में शोक का माहौल है और अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोग दोनों परिवारों को सांत्वना देने पहुंचे। संवाद