फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Blood donation is the biggest donation, there is no bigger donation in the world

रक्तदान सबसे बड़ा दान, दुनिया में इससे बड़ा कोई दान नहीं : डॉ. सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
Blood donation is the biggest donation, there is no bigger donation in the world
रादौर। रोटरी क्लब की ओर से बुधवार को शांति देवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में रोटरी इंटरनेशनल के 117वें स्थापना दिवस और क्लब के सदस्य स्वर्गीय रणबीर सिंह नगला व स्वर्गीय महेंद्र सिंह खूखनी की याद में रक्तदान शिविर का आयोजित किया गया। शिविर में 134 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदान को दुनिया का सबसे बड़ा दान बताया गया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ रोटरी के संस्थापक सदस्य पंडित ज्ञानप्रकाश शर्मा ने रोटरी के संस्थापक पॉल हेरिस के चित्र पर दीप प्रज्जवलित करके किया। इस दौरान क्लब के प्रधान डॉ. एससी सैनी ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। दुनिया में इससे बड़ा कोई दान नहीं है। हमें रक्तदान करके मानवता की सेवा करनी चाहिए। 18 वर्ष से अधिक का कोई भी युवा रक्तदान कर सकता है। इंसानी रक्त केवल एक इंसान से ही दूसरे इंसान को दिया जा सकता है। हम रक्तदान करके दूसरों के अमूल्य जीवन को बचा सकते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पांच नए सदस्यों संदीप सैनी, मास्टर गुरचरण सिंह, हरजीत सिंह पूर्णचंद अलीपुरा व संदीप कुमार को पंडित ज्ञानप्रकाश शर्मा, डॉ. एससी सैनी, राजीव शर्मा आदि ने बैच लगाकर क्लब की सदस्यता प्रदान की। रक्तदाताओं को रोटरी क्लब व रेडक्रॉस की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजीव शर्मा, कर्मवीर खुर्दबन, सुखबीर सिंह सुखा, पुनीत गर्ग, पंडित ज्ञान प्रकाश शर्मा, सुरेशपाल बंचल, एडवोकेट अजय शांडिल्य, कैप्टन मनीष चौधरी आदेश सैनी, विपिन शर्मा, सुमित गोयल, आशु वर्मा, रामकुमार वर्मा, सुभाष सैनी पूर्णगढ़, डा. अशोक मिगलानी, सुरेंद्र ढांडा, विपिन कांबोज बुबका, डॉ. सतीश कांबोज आदि मौजूद रहे। क्लब के प्रधान डॉ. एससी सैनी व प्रोजेक्ट चेयरमैन कर्मवीर खुर्दबन की देखरेख में शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed