फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Blood donation camp organized for Thalassemia patients

थैलेसीमीया मरीजों के लिए रक्तदान शिविर लगाया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Blood donation camp organized for Thalassemia patients
रक्त दाताओं का हौसला बढ़ाते सीएमओ विजय दहिया व अन्य। - फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर सिविल अस्पताल में पर्यावरण मित्र फाउंडेशन की ओर से थैलेसीमीया मरीजों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सीएमओ डॉ. विजय दहिया, प्रदीप अग्रवाल व भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमिला बक्शी मुख्य रुप से उपस्थित रहे। संस्था के प्रधान चिराग सिंघल ने बताया कि फाउंडेशन की ओर से आज 22वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। जिसमें उन्होंने स्वयं 30वी बार रक्तदान किया। इस अवसर पर संस्था द्वारा कपड़े के मास्क भी बांटे गए और आने वाले सभी व्यक्तियों को सैनीटाईज भी किया गया। भाजपा महिला जिलाध्यक्ष प्रमिला बक्शी ने कहा कि रक्तदान का कोई विकल्प नहीं है। रक्त दान करने से शरीर स्वस्थ रहता है। इस अवसर पर विजय बंसल, शिवकांत मंगला, अनूप गर्ग, मयंक गर्ग, अर्शदीप कौर, कुणाल भारद्वाज, शक्ति अरोड़ा, जसवीर काम्बोज, अमित गुज्जर, मनोज गर्ग, अमर सिंह, अंकुर माहेश्वरी, डॉ. निशा गुरावा, कुणाल वर्मा, संजय मित्तल, रिशि गर्ग, गौतम गुप्ता, हैरी, रजत जाट, राघव, शुभम सिंगला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed