फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Block education officer arrived to inspect the schools

Yamuna Nagar News: स्कूलाें का निरीक्षण करने पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी

Thu, 04 Sep 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 04 Sep 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Block education officer arrived to inspect the schools
144....किसानों को जानकारी देते कृषि विभाग के अधिकारी । स्वयं
स्कूलाें का निरीक्षण करने पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारीस्कूलाें का निरीक्षण करने पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी फोटो:44 संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री।
इंद्री खंड के यमुना से सटे गांवों में बाढ़ की आंशका से क्षेत्र के लोगों में बैचेनी का आलम बना हुआ है। ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों के अभिभावक अपने बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी धर्मपाल चौधरी ने चंद्राव, मूसेपुर गढ़ी बीरबल स्कूलों का दौरा करके वास्तविक स्थिति का निरीक्षण किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मूसेपूर, चंद्राव, नन्हेड़ा, जपती छपरा सैदान, लबकरी, डबकोली कलां और गढ़ी बीरबल स्कूल प्रांगण व कमरों में पानी घुस गया है। उन्होंने अधिकतर स्कूलों में मौके पर जाकर स्कूल में भरे पानी को निकालने की योजना पर सभी स्टाफ सदस्यों से विचार विमर्श किया और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पानी की समस्या के निदान के लिए काम करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने उन स्कूलों के मुखिया को आवश्यक रिकॉर्ड, मिड डे मील का राशन सुरक्षित स्थान पर रखने के मौखिक आदेश भी दिए हैं।
किसानों को दी धान की फसल को रोगों से बचाने की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग।

गांव दादूपुर में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय क्षेत्रीय केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र की ओर से दो दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। जिसमें धान की फसल में लगने वाले कीट व बौनेपन जैसे रोगों बचाव की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

क्षेत्रीय केंद्रीय एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन केंद्र फरीदाबाद की उप निदेशक डॉ. वंदना पांडेय के दीप प्रज्वलित कर शिविर शुरू किया। इस मौके पर डॉ.वंदना ने कहा कि धान में लगने वाले प्रमुख कीटों एवं धान में लगने वाले बौने रोग के बारे में पूरी जानकारी होन चाहिए, तभी उससे बचाव संभव है। विशेषज्ञ डॉ संदीप ने विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया तो वनस्पति संरक्षण अधिकारी डॉ जमुना नेगी के ने जैविक नियंत्रण की जानकारी दी। किसानों को बीजोपचार के लिए ट्राईकोडर्मा वीरदी फफूंदनाशक को वितरित किया गया। वनस्पति संरक्षक अधिकारी डॉ लक्ष्मीचंद ने फसल को चूहों से बचाने की तरीके समझाएं। इस मौके डा.सूरज बरनवाल, सहायक वनस्पति संरक्षक अधिकारी डॉ. रामजीत मौर्य, खंड कृषि अधिकारी डॉ. कर्मवीर गिरी, रोहित कंबोज, एडीओ व कृषि अधिकररी व किसानो मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका भारद्वाज बनी भरण पोषण ट्रिब्यूनल की सदस्य 135


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा सरकार की ओर से वरिष्ठ नागरिक और माता-पिता कल्याण एवं भरण-पोषण न्यायाधिकरण एक्ट के गठित किए गए नए ट्रिब्यूनल में करनाल की प्रियंका भारद्वाज को गैर सरकारी सदस्य नियुक्त किया गया है। इनका जिनका कार्यकाल तीन वर्ष रहेगा।



सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह अधिसूचना हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय (सेवा) विभाग, चंडीगढ़ से 20 अगस्त को प्राप्त हुई है। इस नए ट्रिब्यूनल के गठन से जिले के वरिष्ठ नागरिकों को कानूनी सहायता प्राप्त करने और भरण-पोषण से जुड़े मामलों को हल करने में मदद मिलेगी।
वर्ष 2047 तक सत्ता पर काबिज रहेगी भाजपा
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। राज्य हज कमेटी हरियाणा के पूर्व मीडिया कोऑर्डिनेटर खुर्शीद आलम ने कहा कि वर्ष 2047 तक देश की सत्ता में भाजपा ही कायम रहेगी, क्योंकि इसका अभी कोई विकल्प ही नहीं है। भाजपा ने बिना किसी भेदभाव के कार्य किया है।

भाजपा कार्यालय कर्ण कमल पर खुर्शीद आलम ने कहा कि भाजपा सभी मजहबों और वर्गों की पार्टी है, जो हर किसी को साथ लेकर चलने का संकल्प रखती है। प्रदेश में चौधरी औरंगजेब मेव को हरियाणा राज्य हज कमेटी का चेयरमैन बनाकर राज्यमंत्री का दर्जा दिया था। वहीं चौधरी जाकिर हुसैन को वक्फ बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया है। राष्ट्रीय स्तर पर शाहनवाज हुसैन और मुख्तार अब्बास नकवी जैसे बड़े मुस्लिम नेताओं को केंद्र में मंत्री बनाया। ये इस बात का प्रमाण हैं कि भाजपा किसी एक मज़हब या वर्ग की पार्टी नहीं है, बल्कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर कार्य करती है।

144....किसानों को जानकारी देते कृषि विभाग के अधिकारी । स्वयं

144....किसानों को जानकारी देते कृषि विभाग के अधिकारी । स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed