{"_id":"6249fd7e05fc2b0e7e52a755","slug":"black-oil-was-stocked-more-than-prescribed-cm-flying-raided-yamuna-nagar-news-knl1038165109","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्धारित से ज्यादा स्टॉक किया गया था काला तेल, सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्धारित से ज्यादा स्टॉक किया गया था काला तेल, सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा
विज्ञापन
सीएम उड़नदस्ते की टीम ने जगाधरी में जड़ौदा गेट पर छापा मारा, तीन भाइयों के खिलाफ केस दर्ज
यमुुनानगर। सीएम फ्लाइंग की टीम ने जगाधरी में जड़ौदा गेट पर छापा मार कर क्षमता से अधिक स्टॉक किया गया काला तेल पकड़ा। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने शिकायत पर तीन भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुप्तचर विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कार्यालय में तैनात पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुप्तचर विभाग से सीएम फ्लाइंग को शिकायत मिली थी कि जगाधरी में अवैध रूप से काले तेल का स्टॉक किया जा रहा है। इस पर सीएम फ्लाइंग की अंबाला व यमुनानगर की दो टीमों का गठन किया गया। इसमें फरीदाबाद जोन से फिस्फोटक नियंत्रण की टीम और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक विनोद कुमार भी इसमें शामिल किया गया। टीम ने जगाधरी में मैं. अग्रवाल पेट्रोलियम और जड़ौदा गेट जगाधरी में मैं. पवन ऑयल स्टोर पर छापा मारा। पवन ऑयल स्टोर पर काले तेल के नौ टैंक मिले। इसके अतिरिक्त वहां से 30 हजार लीटर कार्बन ब्लैक फूड स्टॉक भी मिला। वहां काम करने वालों से इससे संबंधित दस्तावेज मांगे गए। जांच में पता चला कि यह फर्म तीन भाइयों जड़ौदा गेट निवासी हरीश कुमार व सुंदर लाल, मुकेश कुमार, पवन कुमार के नाम पर पर है। सूचना पर फैक्ट्री मालिक हरीश कुमार मौके पर आया। जांच में दस्तावेज तो सही पाए गए लेकिन खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से जो लाइसेंस लिया गया था उसे रिन्यू नहीं कराया गया था। फैक्ट्री के पास 45 किलोलीटर तेल स्टॉक करने की अनुमति है लेकिन वहां से 75 किलोलीटर काला तेल पाया गया। इसकी शिकायत थाने में दी गई। मामले की जांच कर रहे एएसआई राजेंद्र कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर फर्म मालिकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।