फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   BKU leader's tractor-trolley challaned; angry farmers stage a protest

Yamuna Nagar News: भाकियू नेता की ट्रैक्टर-ट्रॉली का किया चालान, नाराज किसानों ने दिया धरना

Fri, 03 Jul 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 03 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
BKU leader's tractor-trolley challaned; angry farmers stage a protest
व्यासपुर में  ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकते भाकियू के पदा​धिकारी। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के हलका उपाध्यक्ष की ट्रैक्टर-ट्रॉली का 30 हजार रुपये का चालान किए जाने से किसान भड़क उठे। किसानों ने हलका अध्यक्ष सतपाल मानकपुर के नेतृत्व में वीटा प्लांट के सामने जगाधरी मुख्य मार्ग के पास धरना देकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि ट्रॉली को बिना जुर्माना के नहीं छोड़ा गया तो अगले दिन जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर के नेतृत्व में शिव चौक पर जाम लगाया जाएगा। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और एसडीएम ने किसानों के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया। बातचीत के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को बिना जुर्माना छोड़े जाने के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

भाकियू हलका अध्यक्ष सतपाल मानकपुर ने बताया कि गांव श्यामपुर के सरपंच एवं भाकियू हलका उपाध्यक्ष जसबीर सिंह मक्की के छोर (फसल अवशेष) के गठ्ठर लेकर फैक्टरी में बेचने जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में आरटीए की टीम ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोक लिया और 30 हजार रुपये का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में किसान मौके पर पहुंच गए और सड़क किनारे धरना शुरू कर दिया। धरने की सूचना मिलने पर डीएसपी और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान ट्रॉली छोड़े जाने तक धरने पर अड़े रहे।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राहुल संधाय और व्यासपुर अध्यक्ष सुभाष हरतौल ने कहा कि सरकार एक तरफ किसानों से पराली नहीं जलाने और फसल अवशेष बेचने की अपील करती है, जबकि दूसरी तरफ वही अवशेष लेकर जा रहे किसानों पर भारी जुर्माना लगाया जा रहा है। उन्होंने इसे किसान विरोधी कार्रवाई बताते हुए कहा कि भाकियू ऐसे मामलों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
किसानों ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि ट्रॉली नहीं छोड़ी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा शुक्रवार को शिव चौक पर जाम लगाकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। किसानों के सख्त रुख को देखते हुए एसडीएम व्यासपुर ने भाकियू के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया। वार्ता के दौरान किसानों ने अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए चालान रद्द करने और ट्रॉली छोड़ने की मांग रखी।

बातचीत के बाद एसडीएम ने आरटीए अधिकारियों को ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना जुर्माना छोड़े जाने के निर्देश दिए। वहीं भाकियू नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में किसानों के साथ इस प्रकार की कार्रवाई दोहराई गई तो संगठन जिलेभर में बड़ा आंदोलन छेड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed