फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   BJYM took out a tricolor torch march

Yamuna Nagar News: भाजयुमो ने निकाली तिरंगा मशाल पदयात्रा

Sun, 28 Jul 2024 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 28 Jul 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
BJYM took out a tricolor torch march
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भाजयुमो की ओर से शहर में तिरंगा मशाल पद यात्रा निकाली गई। यात्रा शहर की विभिन्न सड़कों व गलियों से होकर गुजरी। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से यात्रा का स्वागत किया।
कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर मुख्यातिथि रहे। यात्रा का नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी ने किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि यह यात्रा कारगिल व देश के अन्य युद्धों में बलिदान व पराक्रम दिखाने वाले वीरों के सम्मान में निकाली गई है। इस दौरान युवा, महिलाओं सहित अन्य लोगों हाथ में तिरंगा व मशाल लेकर शहर भर में घूमे।
विज्ञापन

तिरंगा मशाल पद यात्रा शहर के रामलीला भवन से शुरू हुई। जो रेलवे बाजार, चौक बाजार, खेड़ा बाजार, पत्थर वाला बाजार, झंडा चौक, स्कूल रोड से होते वापस रामलीला भवन पर संपन्न हुई। यहां मंत्री कंवरपाल ने कहा कि शहीदों का बलिदान भी भुलाया नहीं जा सकता है। हमारे वीर सैनिकों ने कारगिल विजय प्राप्त कर विश्व में देश का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह अन्यों से अलग युद्ध था, जिसमें हमारे सैनिकों ने अपने ऊंचाई पर बैठे दुश्मनों को मार भगाया था। जिसके लिए सभी लोगों को उन पर हमेशा नाज रहेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि यात्रा में निवर्तमान मेयर मदन चौहान, पूर्व चेयरपर्सन मलिक रोजी आनंद, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग आदि भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed