फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   BJP convinced Congress to win, BSP wins, Mamta wins by 131 votes

जीत के लिए भाजपा कांग्रेस रही आश्वस्त, बसपा ने मारी बाजी, ममता 131 वोट से विजयी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
BJP convinced Congress to win, BSP wins, Mamta wins by 131 votes
प्रतिष्ठा का सवाल बनी जिला परिषद वार्ड नंबर आठ की सीट न तो बीजेपी की झोली में आई और न ही कांग्रेस को मिल पाई। इस सीट के लिए दोनों पार्टियों ने अपना जोर लगा रखा था। दोनों ही पार्टियां अपनी जीत के प्रति आश्वस्त थी। लेकिन बसपा समर्थित ममता
विज्ञापन

यहां बाजी मार गई। वहीं इस सीट से पार्षद रही रेनू बाला के कांग्रेस से विधायक बनने के बावजूद पार्टी यहां अपनी जमानत नहीं बचा पाई। जबकि रेनू बाला ने भाजपा के पक्ष से चुनाव लड़ा था और यहां से पार्षद बनीं और उन्हें जिला परिषद का चेयरपर्सन भी बनाया गया। लेकिन भाजपा भी यहां तीसरे नंबर पर लुढ़क गई। बसपा प्रत्याशी ममता रानी ने 131 मतों से जीत पाई। जबकि दूसरे स्थान पर इंडियन नेशनल लोक दल की प्रत्याशी सरोजबाला रही। वहीं तीसरे नंबर पर भाजपा की मीना देवी रही और कांग्रेस की कृष्णा देवी सबसे पीछे रहीं। इस सीट से भाजपा, कांग्रेस, बसपा, इनेलो चारों दलों ने अपनी प्रत्याशी उतारे थे। इनेलो की ममता को कुल 3405, सरोजबाला को 3275, भाजपा की मीना देवी 3137 वोट मिले। जबकि कांग्रेस की कृष्ण देवी को सिर्फ 770 वोट पड़े। यहां कुल मतदान प्रतिशत सिर्फ 43 प्रतिशत रहा। 26039 वोट में कुल 10664 लोगों ने मतदान किया। इस दौरान 77 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed