फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Birth and death certificates are not being made in Municipal Corporation, people are worried

Yamuna Nagar News: नगर निगम में नहीं बन रहे जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Birth and death certificates are not being made in Municipal Corporation, people are worried

विज्ञापन
यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर के दो मार्च को होने वाले चुनाव की वजह से लोगों के काम भी अटक गए हैं। नगर निगम कार्यालय में लोगों के जन्म-मृत्युप्रमाण पत्र नहीं बनने से लोग परेशान हो गए हैं। वह प्रमाणपत्राें के लिए नगर निगम कार्यालय में रोजाना चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। जाते हुए कोई नगर निगम के अधिकारियों को कोसता है तो कोई सरकार को। अभी तक वह प्रमाण पत्र भी लोगों को नहीं मिले हैं जिनकी रसीद वह एक फरवरी को कटवा चुके हैं।
जिन बच्चों का जन्म नगर निगम क्षेत्र के सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में होता है उन्हें जन्म प्रमाणपत्र नगर निगम कार्यालय से जारी होते हैं। जन्म प्रमाणपत्र लेने के लिए लोगों को नगर निगम के सुविधा केंद्र में जाकर पहले रसीद कटवानी पड़ती है। रसीद काटने वाला कर्मचारी 15 दिन बाद आकर जन्म प्रमाण पत्र लेने को कहता है। परंतु 15 दिन तो दूर की बात है, लोगों को एक माह बाद भी जन्म प्रमाण पत्र नहीं मिल रहे। लोग प्रमाणपत्र लेने के लिए छह नंबर कमरे में जाते हैं तो वह कार्यरत महिला कर्मचारी लोगों को कहती हैं कि ऑपरेटर की ड्यूटी नगर निगम चुनाव में लगी है। इसलिए किसी के प्रमाणपत्र नहीं बन रहे। अभी तो उनके प्रमाणपत्र भी नहीं बने हैं जिनकी रसीद एक फरवरी को कटी थी। इसलिए अब एक सप्ताह के बाद ही आकर पता करना। सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों को हो रही है जो कई किलोमीटर दूर गांवों से आ रहे हैं।
विज्ञापन

किराया खर्च करके इतनी दूर आते हैं और खाली हाथ वापस चले जाते हैं। पवन, राजेश ने बताया कि नागरिक सुविधा केंद्र में इंटरनेट भी ठीक से नहीं चलता। हर समय इंटरनेट बंद रहता है। जन्म प्रमाण पत्र की एक रसीद कटवाने में 15 से 20 मिनट लगते हैं। कई बार चक्कर काटने पर भी प्रमाण पत्र नहीं मिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

वेबसाइट पर 10 में बहुत ज्यादा अंतर
नगर निगम से जन्म प्रमाणपत्र की पहली कॉपी के लिए 45 रुपये की फीस लगती है। इसके बाद प्रत्येक कॉपी के लिए 25 रुपये लिए जा रहे हैं। जबकि नगर निगम यमुनानगर की वेबसाइट पर फीस कुछ और ही बताई जा रही है। वेबसाइट के अनुसार पहली कॉपी लेने के लिए 12 रुपये देने होंगे। इसके बाद प्रत्येक कॉपी के लिए 10 रुपये फीस देनी होगी। इससे पता चलता है कि नगर निगम वक्त के अनुसार खुद को अपडेट नहीं कर पाया है।

----------
वर्जन:

कंप्यूटर ऑपरेटर सिर्फ दो दिन के लिए चुनाव ड्यूटी पर है। ऑपरेटर के परिवार में शादी थी इसलिए वह कुछ दिन की छुट्टी पर थे। इसलिए प्रमाणपत्र बनने में दो-चार दिन की देरी हो सकती है। उन्हें बोल दिया है कि वह जल्द ही अपना काम पूरा कर लोगों को प्रमाणपत्र उपलब्ध कराएं। वहीं अपडेट न होने से वेबसाइट पर फीस पुरानी दिख रही होगी। इसे जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा।
- अजय वालिया, जेडटीओ नगर निगम यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed