{"_id":"6813c04a61a5f9b76701d174","slug":"birds-will-get-help-from-the-food-and-water-campaign-kanwarpal-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-137057-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाना-पानी मुहिम से पक्षियों को मिलेगा सहारा : कंवरपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाना-पानी मुहिम से पक्षियों को मिलेगा सहारा : कंवरपाल
Fri, 02 May 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 02 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने कहा कि गर्मियों में पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करना मानवीय दायित्व है। वे दाना-पानी मुहिम के अंतर्गत छछरौली के सामुदायिक भवन में वीरवार को आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि जैसे गोशालाओं में मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था की जाती है, उसी प्रकार अब पक्षियों के लिए भी सोचने की जरूरत है। अपने घरों की छतों, बालकनियों, आंगनों आदि में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करें। मिट्टी या स्टील के छोटे बर्तन में स्वच्छ पानी रखें। बाजरा, चावल या अनाज के दाने नियमित रूप से रखें, जिससे पक्षियों को भोजन और पानी आसानी से उपलब्ध हो सके।
उन्होंने कहा कि पक्षियों के आशियाने के लिए और उनके खाने के लिए अधिक से अधिक फलदार पेड़ लगाए। उन्होंने मिट्टी से बने पानी के बर्तन भी जनप्रतिनिधियों व लोगों को वितरित किए। कार्यक्रम में एसडीएम छछरौली रोहित कुमार, तहसीलदार सुदेश मेहरा, रामपाल नंबरदार, सरपंच एसोसिएशन प्रतापनगर के प्रधान विजय कुमार मिंटू, सरपंच प्रतिनिधि बिट्टू सैनी, छछरौली की सरपंच रीटा रानी, चुहड़पुर कला गांव के सरपंच गीता राम, ग्राम सचिव विकास कुमार, जसबीर आदि मौजूद रहे।