फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Birds get a 52-foot-high home

Yamuna Nagar News: पक्षियों को मिला 52 फीट ऊंचा आशियाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Birds get a 52-foot-high home
श्मशान घाट परिसर में प​क्षियों के लिए बनाया गया टावर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अब पक्षियों को भी सुरक्षित और स्थायी आशियाना मिल सकेगा। यमुना घाट पर ओपी जिंदल पार्क के साथ स्थित श्मशान घाट परिसर में पक्षियों के लिए 52 फीट ऊंचा विशेष पक्षी गृह तैयार किया गया है। इसमें एक साथ 550 से अधिक पक्षियों के रहने की व्यवस्था है।
श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर सभा यमुनानगर की ओर से बनाए गए इस पक्षी गृह का उद्देश्य पक्षियों को सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराना है, जहां वे मौसम की मार से बचने के साथ दाना-पानी ग्रहण कर सकें और अपने बच्चों को भी सुरक्षित वातावरण में पाल सकें।
विज्ञापन

श्री दिगंबर जैन मंदिर सभा यमुनानगर के अध्यक्ष अनिल, महामंत्री चक्रेश और कोषाध्यक्ष पुनीत ने बताया कि पक्षी गृह के निर्माण पर करीब छह लाख रुपये की लागत आई है। पदाधिकारियों के अनुसार पक्षी गृह में पक्षियों के लिए ऐसा वातावरण तैयार किया गया है, जिससे उन्हें गर्मी, बारिश और अन्य प्रतिकूल मौसम में राहत मिल सके। यह पहल जीवदया के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने भी इसके निर्माण में विशेष सहयोग किया है। पदाधिकारियों ने बताया कि पक्षियों के लिए बनाए गए इस आशियाने से उन्हें मौसम की परेशानी से काफी हद तक राहत मिलेगी। इसका निर्माण करने में गिरिराज जैन, आनंद जैन, सुभाष चंद्र जैन, दीपक जैन, विवेक जैन, गौतम जैन, आरजव जैन, पवन जैन, सुनील जैन, अंकुर जैन, कविता जैन, नीनू जैन, ललिता जैन, चंचल जैन ने विशेष सहयोग किया।

जीवदया केंद्र में होता है घायल पक्षियों का इलाज
पदाधिकारियों ने बताया कि श्री दिगंबर जैन मंदिर सभा सभा की ओर से श्मशान घाट में जीवदया केंद्र भी चलाया जा रहा है। यहां घायल और जख्मी पक्षियों को उपचार उपलब्ध कराया जाता है। उपचार के बाद पूरी तरह स्वस्थ होने तक उनकी देखभाल की जाती है। पदाधिकारियों ने बताया कि पक्षियों की सेवा और संरक्षण के उद्देश्य से यह कार्य लगातार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed